महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर बड़ी तैयारी, 4 अफसरों की लगी ड्यूटी

IMG 20250131 WA0000

महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर बड़ी तैयारी, 4 अफसरों की लगी ड्यूटी। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद योगी सरकार सख्त है. योगी सरकार अब प्रदेश के तेज तर्रार IAS और PCS अफसरों की तैनाती महाकुंभ में कर रही है।

महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर बड़ी तैयारी, 4 अफसरों की लगी ड्यूटी

सभी को महाकुंभ में स्पेशल ड्यूटी पर भेजा जा रहा है. बुधवार देर रात ही लखनऊ से IAS आशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी की तैनाती की गई थी तो वहीं पांच विशेष सचिवों को भी भेजा गया था. इन सभी को तत्काल प्रभाव से महाकुंभ पहुंचकर जॉइन करने को कहा गया था।

वहीं गुरुवार रात फिर से महाकुंभ में एक IAS और तीन तेज तर्रार PCS अफसरों की तैनाती गई. 2016 बैच के IAS विशेष सचिव अतुल सिंह को महाकुंभ में स्पेशल ड्यूटी पर भेजा गया है. वहीं तीन पीसीएस अफसर भी रवाना किए गए हैं. पीसीएस अफसरों में प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रतिपाल सिंह चौहान और आशुतोष दुबे हैं. इनकी तैनाती 15 फरवरी तक के लिए महाकुंभ में की गई है

ये तीन PCS अफसर महाकुंभ भेजे गए

ये तीनों पीसीएस अफसर हरदोई, बस्ती और कानपुर से पोस्टेड हैं. आशुतोष दुबे अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर हैं. वहीं प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी हरदोई में अपर जिलाधिकारी न्यायिक हैं. इसके पूर्व वह रायबरेली में एडीएम प्रशासन के रूप कार्यरत थे. 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने विभिन्न जनपदों में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य किया है. उनकी गिनती काफी तेज अधिकारियों में होती है. वहीं एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ADM प्रशासन बस्ती हैं।

इसे भी पढ़ें-  ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुरैना निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे पर लगाया ₹5,000 का जुर्माना; समय पर काम न करने और कोर्ट को गलत जानकारी देने पर सख्त कार्रवाई

अधिकारियों को तत्काल महाकुंभ पहुंचने को कहा गया

फिलहाल IAS विशेष सचिव अतुल सिंह सहित इन तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से महाकुंभ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है. IAS अतुल सिंह इस समय खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव हैं. बता दें कि योगी सरकार आने वाले बसंत पंचमी स्नान को लेकर किसी प्रकार से लापरवाही नहीं चाहती है. इसीलिए अब तेज तर्रार अधिकारियों को महाकुंभ भेजा जा रहा है, ताकि अन्य स्नानों को सकुशल संपन्न कराया जा सके। महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर बड़ी तैयारी, 4 अफसरों की लगी ड्यूटी