केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चंचल कुमार बने सूचना-प्रसारण सचिव, केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई नियुक्तियां और तबादले किए हैं. इस फेरबदल में चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है. वे संजय जाजू की जगह लेंगे, जिन्हें पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है
केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चंचल कुमार बने सूचना-प्रसारण सचिव
1992 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी चंचल कुमार 31 मार्च 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रह चुके हैं और कई अहम प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं. उनके पास केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर काम करने का लंबा अनुभव है.
सरकार के इस फैसले के तहत अन्य अहम बदलाव भी किए गए हैं. अभिषेक सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का महानिदेशक बनाया गया है, जबकि संजय लोहिया को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार को पर्यटन सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं नरेंद्र भूषण को भूमि संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. कई अन्य मंत्रालयों में भी सचिव स्तर पर बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत करने की कोशिश की गई है.
सरकार के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न मंत्रालयों में नए नेतृत्व के जरिए कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई मंत्रालयों में नए सचिव नियुक्त








