Sunday, April 12, 2026
Latest:
Latest

कलेक्टर तिवारी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के 4 प्रकरण दर्ज, 1 लाख से ज्यादा की मदिरा जब्त

कटनी। कलेक्टर तिवारी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के 4 प्रकरण दर्ज, 1 लाख से ज्यादा की मदिरा जब्त।  जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा वृत्त बहोरीबंद क्षेत्रांतर्गत ग्राम करहिया, रेयपुराहार केमोरी हार, खम्हरिया, घुघरा हार एवं ग्राम बड़खेरा में दबिश दी गई।

 

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि दबिश के दौरान 35 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 675 किलोग्राम महुआ लाहन जब्‍त किया गया। जब्‍त शराब और महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 6 हजार 475 रूपये है। जब्‍त महुआ लाहन का सेंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के तहत चार प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके, वृत्त प्रभारी आबकारी उप-निरीक्षक केशव उइके, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आंचल प्रजापति एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि