
खंडवा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या मामले में नामज़द दो आरोपियों के घर ध्वस्त।बहरसूद क्षेत्र में लव-जिहाद के आरोप में एक युवती की मौत के बाद गुरुवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।
खंडवा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या मामले में नामज़द दो आरोपियों के घर ध्वस्त
मामले में मुख्य आरोपित अरबाज शाह और उसके चाचा आशिक शाह के दो अवैध मकानों को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए।
घटना 29 अक्टूबर 2025 की है, जब जहर खाने के बाद इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया था। स्वजन ने युवती की मौत के लिए अरबाज शाह की लगातार प्रताड़ना और दबाव को जिम्मेदार बताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता से जांच शुरू की और आरोपित के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।








