आंध्र प्रदेश मारेडुमल्ली में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: 7 माओवादी ढेर, AOBSJDC के शीर्ष नेता टेक शंकर भी शामिल। मारेडुमल्ली, आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अलूरु सीताराम (एएसआर) ज़िले के मारेडुमल्ली थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में सात माओवादी मारे गए, जिनमें एओबीएसजेडसी (आंध्रा–ओडिशा बार्डर स्पेशल जोनल कमेटी) के शीर्ष नेता भी शामिल हैं।
मुठभेड़ की मुख्य बातें
यह मुठभेड़ जीएम वालसा गांव के जंगलों में हुई।यह वही इलाका है, जहाँ एक दिन पहले दंडकारण्य के शीर्ष माओवादी कमांडर हिड़मा मुठभेड़ में ढेर हुआ था।
मारे गए माओवादी नेता और उनके इनाम
मेट्टुरी जोगाराव उर्फ टेक शंकर – एओबीएसजेडसी मिलिट्री प्रमुख एवं केंद्रीय समिति सदस्य, इनाम ₹1 करोड़ से अधिक।
सीता उर्फ ज्योति – डीवीसीएम, इनाम ₹8 लाख।
अन्य 5 एरिया कमिटी सदस्य।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई
इस कार्रवाई ने माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुँचाई है।
लगातार हुई मुठभेड़ों के चलते सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नियंत्रण और रणनीतिक बढ़त हासिल की है।आंध्र प्रदेश मारेडुमल्ली में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: 7 माओवादी ढेर, AOBSJDC के शीर्ष नेता टेक शंकर भी शामिल








