Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

हाथरस भगदड़ हादसे का मुख्य आरोपी देवप्रकाश पकड़ा गया, अस्पताल में सरेंडर या गिरफ्तारी? अब अलग अलग दावे

हाथरस भगदड़ में सवा सौ से अधिक लोगों की जान चली इस घटना का मुख्य आरोपी पकड़ गया है। देव प्रकाश मधुकर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि हाथरस हादसे के बाद मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

अस्पताल में किया सरेंडर
सूत्रों से सामने आया है कि देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है. दिल्ली के नजफगढ़ – उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थी, देव प्रकाश ने उनके सामने सरेंडर किया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम