छत्तीसगढ़FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Mahtari Vandan Yojana KYC: महतारी वंदन योजना में महि‍लाओं के खाते में आएगा 12 हजार रूपए, स्‍कीम का लाभ लेने इन दस्‍तावेज की जरूरत

Mahtari Vandan Yojana KYC: महतारी वंदन योजना में महि‍लाओं के खाते में आएगा 12 हजार रूपए, स्‍कीम का लाभ लेने इन दस्‍तावेज की जरूरत

Mahtari Vandan Yojana KYC: महतारी वंदन योजना में महि‍लाओं के खाते में 12 हजार रूपए आएगा। इस  स्‍कीम का लाभ लेने के लि‍ए दस्‍तावेज की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, परि‍वार आई डी, समग्र आई डी आदि‍ की आवश्‍यकता हाेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को जल्द ही महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का लाभ मिलेगा। उनके खाते में 12 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। राज्य सरकार के अनुपूरक बजट में राशि की व्यवस्था कर ली है। मुख्यमंत्री कबीरधाम के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन और अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मां रूखमणी गुड़ उद्योग का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से संचालित मां रूखमणी गुड़ उद्योग का शुभारंभ किया और कहा कि संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी का हर वादा पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने मोदी की गारंटी पर जो विश्वास किया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद है।

3,100 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य से खरीदी

साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य से खरीदी की जा रही रही है, जल्द ही बोनस की राशि भी प्रदान की जाएगी। सरकार बनते ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। 25 दिसंबर को 12 लाख किसानों को दो साल का बोनस दिया।

इनको मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में 80 लाख विवाहित महिलाएं हैं। जिनमें से 20 प्रतिशत महिलाएं उच्च आय वर्ग की महिलाएं हैं जो महतारी वंदन योजना के दायरे से बाहर हो सकती हैं।

नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों से दृढ़ता के साथ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने बलिदानी प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के बलिदान पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे, उन्हें इलाज के लिए राजधानी के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है।

Back to top button