पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ श्रीजी का महामस्तकाभिषेक
पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ श्रीजी का महामस्तकाभिषे
कटनी। श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में प्रात: श्रीजी का महामस्तकाभिषेक 108 कलशों के द्वारा बड़ी श्रद्धा, भक्ति एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य अध्यक्ष पवन कुमार, अमन कुमार, शरद कुमार, सतीश कुमार पाटन, सतीश मोदी, राकेश मोदी, राजा सरावगी, अजय कुमार, अतुल कुमार पहाड़ी, अध्यक्ष संजय जैन, आदित्य जैन, राकेश कुमार, दीपक जैन ट्रान्सपोर्ट, कोमलचंद सजीव कुमार नगर निगम को प्राप्त हुआ। पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन ने बतलाया कि गत दिवस जैन पंचायत के तत्वाधान में श्रद्धालुओं द्वारा एक बस में अतिशय क्षेत्र कुण्डलपुर में पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन के उपरांत प.पू.श्री 108 प्रमाण सागर महाराज को श्रीफल चढ़ाकर कटनी आने का अनुरोध किया।








