Latest

महाकुंभ 2025: रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन, यात्रियों को दी यह सलाह

महाकुंभ 2025: रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन, यात्रियों को दी यह सलाह।महाकुंभ के दौरान परिचालनिक कारणों से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन एवं री-शेड्युलिंग का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन 18 फरवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पूर्व अपडेटेड ट्रेन शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

मार्ग और परिवर्तित ट्रेनें

  • पवन एक्सप्रेस (11061 – 11062) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर (18 से 28 फरवरी) और जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (18 से 27 फरवरी) का मार्ग बदलकर मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औंरिहार किया गया है।
  • पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस (11033 – 11034) – मार्ग परिवर्तित होकर यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औंरिहार से गुजरेगी।
  • कामायनी एक्सप्रेस (11071 – 11072) – यह ट्रेन अब बीना-झांसी-कानपुर-लखनऊ-जौनपुर-वाराणसी मार्ग से चलेगी।
  • तुलसी एक्सप्रेस (22129 – 22130) – झांसी-उरई-कानपुर-लखनऊ के रास्ते संचालित होगी।
  • यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (22683 – 22684) – अब यह ट्रेन ओहन-बांदा-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल के मार्ग से संचालित होगी।
  • काशी एक्सप्रेस (15017 – 15018) – इटारसी-भोपाल-झांसी-कानपुर-लखनऊ-जंघई के रास्ते चलेगी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि