Site icon Yashbharat.com

Mahakal Lok सावन मास में बाबा महाकाल के दर्शन की होगी ये सुलभ व्यवस्था

images 21 1
Mahakal Lok उज्जैन के लोगों को अलग द्वार से प्रवेश की सौगात भी मिलने के आसार हैं। पंचांग गणना के अनुसार चार जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के प्रशासनिक भवन में कल रविवार दोपहर 12 बजे प्रबंध समिति की बैठक होगी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में श्रावण मास की दर्शन व्यवस्था पर निर्णय होगा।

महाकाल की निकलेगी 10 सवारियां

सावन भादो मास में भगवान महाकाल की दस सवारियां निकलेंगी। मंदिर समिति चार जुलाई से 11 सितंबर तक चलने वाले महामहोत्सव को देखते हुए व्यवस्था निर्धारित कर रही है। बताया जाता है श्रावण-भादो मास में चार जुलाई से 11 सितंबर तक गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद रहेगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय रविवार को प्रबंध समिति की बैठक में लिया जाएगा।

समिति श्रावण मास में देशभर से भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों की व्यवस्था भी निर्धारित करेगी। बैठक में उज्जैन के लोगों के लिए अलग से द्वार तय करने का महत्वपूर्ण बिंदु भी शामिल रहेगा। इस पर भी निर्णय होने की बात कही जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो श्रावण अधिक मास में स्थानीय भक्त सुविधा से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। श्रावण महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम भी तय हो सकते हैं। बताया जाता है कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है।

Exit mobile version