Latest

मध्यप्रदेश स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ का वार्षिक कैलेंडर विमोचित, अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने किया विमोचन

कटनी। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ की स्थापना के आज पांच वर्ष पूर्ण हो गए। पांचवी वर्षगांठ पर संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर साधना परस्ते के मुख्य आतिथ्य में एक कार्यक्रम आयोजित कर संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कराया गया। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में हरप्रीत सिंह ग्रोवर, श्याम झारिया, संघ के मार्गदर्शक एम.एल.अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, बखत सिंह, अंजू माली, कल्पना मौर्य, पूजा पटेल, कैलाश साहू, विनोद धुरिया, रामलाल कोल, अंबिका प्रसाद चौधरी व शिव प्रसाद पटेल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक