मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की आज रीठी विकासखंड में लगी क्लास, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड रीठी में संचालित पाठ्यक्रम बीएसडब्लू व एमएसडब्लू की कक्षाएं जो कि प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाती हैं। इसीक्रम में आज सर्वप्रथम प्रेरणागीत व सामूहिक परिचर्चा में सेक्टर आधारित गतिविधियों के संचालन व जल संचयन अभियान में सहभागिता के साथ एसआईआर सर्वे में सक्रिय सहभागिता करने पर चर्चा की गई। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम में आए उपनिरीक्षक विनोद पटेल व सुशील प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय और सड़क पर पैदल चलते समय किन सावधानियों का पालन करना चाहिए। साथ ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में बच्चे किस प्रकार एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं, इस बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। रीठी विकासखंड के समन्वयक जगह सिंह मसराम ने भी सभी को सड़क सुरक्षा अभियान में अपने विचार रखते हुए सभी नियमों का पालन करने व समाज मे लोगो के बीच जनजागृति लाने हेतु प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर नवांकुर संस्था संरचना समाज कल्याण समिति के उमेश त्रिपाठी, युवा सबेरा समिति से गोवर्धन रजक ने सड़क सुरक्षा व सायबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए अपने विचार साझा किए। इके साथ भारती जनकल्याण समिति से दीक्षा सोनी व समाजसेवी बिंजन श्रीवास भी उपस्थित हुए। इसके पश्चात परामर्शदाता अरुण तिवारी व शरद यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वे स्वयं दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और बालिग होने पर ही वाहन चलाएं। इसके साथ ही यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने घर-परिवार के सदस्यों को भी बाइक चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करें। अन्त में सभी छात्र/छात्राओं ने यातायात नियमों व सुरक्षा से संबंधित प्रशन पूछे, जिस पर सभी के प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता रूपा बर्मन, साक्षी नामदेव के साथ महेश बर्मन, बबिता दुबे, गनपत कोल, पुलकित केसरवानी, राघवेंद्र, झल्लेराम पटेल, दिनेश पटेल लक्ष्मी बर्मन आदि की उपस्थिति रही।

Exit mobile version