मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम ग्राम पंचायत टीकर में सम्पन्न
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम ग्राम पंचायत टीकर में सम्पन्
विजयराघवगढ़। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में चल रहे जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीकर में जल संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टीकर के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर जल स्रोतों की साफ सफाई एवं गहरीकरण जल संरक्षण के लिए जनजागरूकता तथा कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का दस्तावेजीकरण किया गया साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से देवाल लेखन जल चौपाल एवं जल संवाद, योग एवं ध्यान के माध्यम से नदी अनुभूति तथा जल मंदिर प्याऊ की स्थापना जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य एवं सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक श्रमदान का संदेश दिया गया इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को तालाब कुएँ, झील एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें जल संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है इसलिए जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है उन्होंने बताया कि जल स्रोतों की सुरक्षा और संरक्षण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टीकर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, सचिव लालाराम कोरी, सदस्य छंगेलाल कोरी, रामपाल लोधी, सुशील यादव, रेणुका पांडे, ग्राम पंचायत सचिव भगवान दास पटेल, ग्राम रोजगार सहायक सुदर्शन पटेल कार्यक्रम प्रवन्धक चंद्रभान पाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

