मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेमचंद मांझी को फिशरमेन कांग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त किया
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेमचंद मांझी को आल इण्डिया फिशरमैन (मछुआ) कांग्रेस के प्रदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला कटनी के लिए की गई है।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव भवरिया ने प्रेमचंद मांझी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा है कि प्रेमचंद मांझी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वहारा और कमजोर वर्गों के साथ-साथ माझी समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे।
इस नियुक्ति से माझी समाज के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक नई दिशा मिलेगी। प्रेमचंद मांझी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी जा रही है।

