Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatest

माधवनगर पुलिस ने अपहृत बालिका को महाराष्ट्र से खोज निकाला

कटनी -अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ ने लगातार अपहृत बालक/बालिकाओ एवं महिला/पुरूषों की तलाश पतासाजी कर दस्तयाब कर उनके माता पिता/परिजनों के सुपुर्द कर बिछड़े हुए को सदस्यों को मिलवा रही है।

इसी क्रम मे जबलपुर से एक अपहृत युवती को दस्त्याब कर कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात उनके परिवार को सुरक्षित सुपूर्द किया है।उक्त बालिका जो घर में बिना बताये बाहर चली गई थी जिसे तात्कालीन समय काफ़ी तलाश की गई थी किन्तु दस्तयाब नहीं हो पा रही थी किन्तु लगातार प्रयास करते हुए भोपाल शहर से चंद घंटों में खोजबीन कर दस्तयाब किया है। दस्तयाबी में सराहनीय कार्य अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, उनि प्रतीक्षा सिंह, सउनि राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, भुवनेश्वर बागरी आरक्षक लोकेंद्र सिंह कटनी की अहम भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम