Site icon Yashbharat.com

माधवनगर पुलिस ने फरार दोहरे स्थाई वारंटी शनि चौधरी को गिरफ्तार किया गया

IMG 20240825 WA0013

Katni -अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने लगातार फरार दोहरे स्थाई वारंटी शनि चौधरी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार न्यायालय श्रीमति स्मृता सिंह ठाकुर अनन्य विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम की न्यायालय से जारी प्रकरण 20/19 धारा 363,354 (ए) (1), 506 भादवि एवं धारा 7/8 पाक्सो अधिनियम के मामले में फरार आरोपी वारटी शनि चौधरी पिता स्व लालू चौधरी उम्र 27 साल एवं  न्यायालय अरुण कुमार गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला कटनी की न्यायालय से जारी प्रकरण क्र. 6101/2015 धारा 341, 294, 323, 506 भादवि के मामले में फरार वारंटी वारटी शनि चौधरी पिता स्व लालू चौधरी उम्र 27 साल निवासी बी.एस.एन.एल आंफिस के सामने लाल पहाडी बरगवां थाना माधवनगर का जो करीबन 02 साल से फरार चल रहा था, को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

स्थाई वारंटी को पकडने में मुख्य भूमिका अनूप सिहं ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, प्र.आर. रवि मोहन जाटव, प्र. आर. सनिल स्वर्णकार, आर. सुनोज दुबे की सराहनी भूमिका रही है।

Exit mobile version