Made in India चमत्कार: समंदर से अब मिलेगा पीने का पानी, DRDO ने कर दिखाया कमाल

Made in India चमत्कार: समंदर से अब मिलेगा पीने का पानी, DRDO ने कर दिखाया कमाल

Made in India चमत्कार: समंदर से अब मिलेगा पीने का पानी, DRDO ने कर दिखाया कमाल।रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

डीआरडीओ ने स्वदेशी नैनोपोरस मल्टीलेयर्ड पॉलीमर झिल्ली को विकसित करने में सफलता पाई है। यह समुद्री पानी को मीठे पानी में बदलने की तकनीक है। इससे भारतीय तटरक्षक बल को काफी फायदा होगा।

Made in India चमत्कार: समंदर से अब मिलेगा पीने का पानी, DRDO ने कर दिखाया कमाल

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून को दी गई चुनौती पर मंथन, 20 मई को अंतरिम आदेश पर भी हो सकता है विचार

अभी परीक्षण चल रहा

डीआरडीओ की कानपुर स्थित डिफेंस मैटेरियल स्टोर्स एंड रिसर्च एंड डेवलेपमेंट लैब द्वारा भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर इस नैनोपोरस मल्टीलेयर्ड पॉलीमर झिल्ली का विकास किया गया है। खास बात ये है कि इस झिल्ली का निर्माण रिकॉर्ड आठ महीने में किया गया है।

अभी तटरक्षक बल के ऑफशोर पेट्रोलिंग वेसल पर मौजूद समुद्री जल को मीठे पानी में बदलने वाले प्लांट में इस तकनीक का परीक्षण चल रहा है। अभी तक के परीक्षण में संतोषजनक नतीजे मिले हैं।

हालांकि इस तकनीक को मंजूरी के लिए तटरक्षक बल कम से कम 500 घंटे का परिचालनात्मक परीक्षण करेगा। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-  90 दिनों बाद फिर खुला कटनी का सीएसपी कार्यालय, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत,21 अगस्त को जमीन प्रकरण के बाद किया गया था सील, जांच एजेंसियों ने खंगाले थे दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य, अब अनिमेष द्विवेदी को मिली सीएसपी की जिम्मेदारी