Site icon Yashbharat.com

मां तुझे सलाम..हाथ मे तिरंगा लिए योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की हुई मृत्यु 

indore death dance6

मां तुझे सलाम इंदौर में एक अजीबोगरीब घटना में एक फौजी की मृत्यु हो गई। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। लोगों ने इसे भी कार्यक्रम का हिस्‍सा माना और काफी देर तक वे तालियां बजाते रहे।

मां तुझे सलाम गीत पर अपनी प्रस्‍तुति दे रहे थे। उनके प्रदर्शन पर शि‍विर में मौजूद लोग तालियां भी बजा रहे थे। जब वे कुछ पल लड़खड़ाकर नीचे गिरे तो लोगों ने इसे भी उनके प्रदर्शन का हिस्‍सा माना। इस दौरान भी तालियां बजती रहीं।

यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे नीचे गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था।

छाबड़ा के स्‍वजनों ने उनकी आंखों के साथ अन्‍य अंग दान कर दिए। आयोजकों के अनुसार इस श‍िविर का आयोजन युवाओं को योग से जोड़ने के लिए किया गया है।

Exit mobile version