Latest

LPG Cylinder Rate घरेलू रसोई सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि, वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए मंहगा

LPG Cylinder Rate March 2023: सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि मार्च की शुरुआत महंगाई की मार के साथ हुई है। होली से पहले महंगाई का बम फूटा है।
14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई है। वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। पिछले महीने तक यह कीमत 1050 रुपए प्रति सिलेंडर थी। वहीं 350.50 रुपए की वृद्धि के बाद 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है।

LPG Cylinder Rate March 2023: Rate List

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, जुलाई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। इसी तरह इस महीने 19 किलो सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि हुई है। 1 जनवरी को कमर्शियल स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपये की तेजी आई थी।
बढ़ोतरी के बाद मुंबई में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम पिछले म हीने के 1052.50 रुपए से बढ़कर 1102.50 रुपए हो गया है। इसी तरह कोलकाता में लोगों के अब 1079 रुपए के स्थान पर 1129 रुपए खर्च करने होंगे। चेन्नई में एक सिलेंडर के लिए 1068.50 रुपए के स्थान पर 1118.50 रुपए चुकाने होंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम