Latest

LPG सिलिंडर से भरा ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया, तीन घायल

इंदौर, Accident in Indore। सांवेर रोड पर लवकुश चौराहे पर सोमवार सुबह एलपीजी सिलिंडर से भरा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया।

हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। टक्कर के दौरान एलपीजी सिलिंडर में अगर आग लग जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। हादसे में घायल हुए लोगों के नाम अभी पता नहीं चल पाए हैं।

Back to top button