Site icon Yashbharat.com

Looteri Dulhan सब कुछ तय होने के बाद दुल्हन सोने के जेवरात लेकर फरार

05 10 2020 looteri dulhan 2020105 84536

Looteri Dulhan बीना शहर के खिमलासा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखा का बड़ा मामला सामने आया है। यहां शादी की बात कर जहां युवक से 1.30 लाख रुपये ठग लिए गए, वहीं सब कुछ तय होने के बाद दुल्हन सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई। युवक ने थाने में इसकी शिकायत की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार 30 वर्षीय मुकेश तिवारी (परिवर्तित नाम) ने अपनी शादी के लिए वीरमखेड़ी निवासी शकिर खान से बात की थी। शाकिर ने मुकेश को शादी कराने का आश्वासन देकर भानगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया निवासी राजाबाबू खान से मिलवाया।

राजाबाबू खान ने एक लाख 30 हजार रुपये में शादी कराने की बात कही। सौदा तय हुआ तो दोनों 10 दिसंबर को एक लड़की को लेकर आए। ओडिशा निवासी 22 वर्षीय लड़की का नाम रितु प्रधान और पिता का नाम श्री प्रधान बताया। मुकेश के भाई सहित अन्य रिश्तेदारों ने भी लड़की को देखा और शादी की बात तय की।

इस दौरान एक अन्य युवक भी लड़की के साथ आया, जो खुद को लड़की का भाई बता रहा था। 11 दिसंबर को स्टांप पर लिखा पढ़ी कर मुकेश ने 1 लाख 30 हजार रुपये राजाबाबू खान को दे दिए। इसके बाद लड़की मुकेश के घर आ गई और 13 दिसंबर को जरूवाखेड़ा स्थित ठाकुर बब्बा के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की बात तय हुई।

Exit mobile version