Latestमध्यप्रदेश

Lokayukta Raid उज्जैन में सहकारी निरीक्षक के घर लोकायुक्त का छापा, जांच जारी

Lokayukta Raid : उज्जैन। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहकारिता विभाग में पदस्थ सहकारी निरीक्षक निर्मल राय के घर और फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान शुरुआती दौर में राय के घर से 15 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं। वहीं चार बाइक और एक कार, एक तीन मंजिला मकान और प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद हुई है। सहकारी निरीक्षक निर्मल राय भरतपुरी स्थित सहकारिता विभाग में पदस्थ हैं। इनके पास से दो करोड़ की कीमत के पांच प्‍लाट भी मिले हैं। वे कई सोसायटियों में सदस्य हैं। बैंक में दो लॉकर की जानकारी भी मिली है। लोकायुक्त पुलिस अब इन दो लॉकरों को खोलकर इसमें रखी चीजों की जानकारी लेगी। इसके साथ ही इनके बैंक अकाउंट की जानकारी भी ली जाएगी। उनके सेठी नगर स्थित घर और फार्म हाउस में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है, जिसमें और भी चीजें सामने आ सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस को निर्मल राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। लोकायुक्त पुलिस बुधवार सुबह जब निर्मल राय के घर पहुंची तो उनके परिवार के लोग सहम गए थे। इसके बाद घर में जांच शुरू की गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply