Wednesday, May 27, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Lokayuklta Raid In School: सागर लोकायुक्त टीम ने स्कूल PTI को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Lokayuklta Raid In School: सागर लोकायुक्त टीम ने स्कूल PTI को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार । स्थानीय सीएम राइज स्कूल के पीटीआई को सागर लोकायुक्त ने 5अ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

लोकायुक्त टीम स्कूल में PTI को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। स्थानीय सीएम राइज स्कूल के पीटीआई को सागर लोकायुक्त ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त टीम स्कूल में पीटीआई को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई कर रही है।

सीएम राइज स्कूल में पदस्थ PTI अरुण कुमार जैन अभ्यर्थी को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त कराने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी

मिली जानकारी अनुसार सीएम राइज स्कूल में पदस्थ PTI अरुण कुमार जैन ने एक अभ्यर्थी को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त कराने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत मांगे जाने के बाद अभ्यर्थी लोकायुक्त के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

 

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने PTI को ट्रेप करने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद मंगलवार को सीएम राइज स्कूल में अभ्यर्थी 5 हजार रुपए लेकर आया और उपस्थति दर्ज कराने के लिए पांच हजार रुपए PTI को दी। जैसे ही पीटीआई अरुण जैन ने रुपए हाथ में लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया। इसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम खबर लिखे जाने तक पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम