Latest

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: हर किसी के मन में सत्ता का द्वंद, कुछ देर में आएंगे एग्जिट पोल, जानिए कौन सी एजेंसियां जारी कर रही एग्जिट पोल

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: हर किसी के मन में सत्ता का द्वंद, कुछ देर में आएंगे एग्जिट पोल, जानिए कौन सी एजेंसियां जारी कर रही एग्जिट पोल

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश का मूड पता चल जाएगा। एग्जिट पोल परिणाम आने में अब महज कुछ ही घंटों का समय शेष है। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।

वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के 30 मिनट के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं

हर किसी के मन में है कि इस बार केंद्र की सत्ता किसके हाथों में जाने वाली है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के 30 मिनट के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। ऐसे में शाम को 6 बजे वोटिंग पूरी होगी और इसके आधा घंटा बाद एग्जिट पोल दिखाया जाएगा।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिली थीं। बीएसपी को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बता दें कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि उसके नेता एग्जिट पोल डिबेट में शामिल नहीं होंगे।

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: कौन सी एजेंसियां आज जारी कर रही हैं एग्जिट पोल?

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ें थोड़ी देर में जारी कर दिए जाएंगे। कुछ प्रमुख एजेंसियां जो आज अपनी एग्जिट पोल लेकर आ रहे हैं उनमें इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, एबीपी-सी-वोटर, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य, रिपब्लिक टीवी- पीएमएआरक्यू-मैट्रिज, टाइम्स नाउ-बुल्स आई, एनडीटीवी इंडिया-जन की बात, टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्टार्ट शामिल हैं। 

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी ने किया 100 से ज्यादा रैलियां और रोड शोज

Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव ना लड़ने के फैसले के बाद प्रियंका गांधी पूरे दम-खम के साथ कांग्रेस के लिए प्रचार करती नजर आईं। 55 दिनों के इस चुनावी अभियान में प्रियंका ने 108 रैलियां और रोडशोज किए। इस दौरान उन्होंने तकरीबन 100 मीडिया बाइट्स भी दिया। उन्होंने 16 राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार किया। चुनाव में प्रियंका गांधी के रायबरेली सीट पर चुनाव लडने की अटकलें थी, लेकिन यहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

Back to top button