राष्ट्रीय

Lockdown: हरियाणा से शराब की तस्करी कर रहा था दिल्‍ली पुलिस का ASI, हुआ सस्‍पेंड

नई दिल्ली देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) का पालन कराया जा रहा है. दूध-सब्जी और दवाई (Medicin) की दुकानों को छोड़कर और किसी को दुकान खोलने की इजाज़त नहीं दी गई है. शराब की दुकानें भी पूरी तरह से बंद हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का एक एएसआई हरियाणा से शराब की खेप लेकर आ रहा था उसकी कार से शराब के 29 बॉक्स बरामद हुए हैं एएसआई पश्चिम विहार वेस्ट में तैनात बताया जा रहा है. पुलिस अफसरों के मुताबिक उसे सस्पेंड कर दिया गया है

लॉकडाउन के दौरान शराब की सप्लाई पूरी तरह से बंद है, लेकिन शराब के शौकीनों के शौक को पूरा करने के लिए एएसआई ने अपनी कार का इस्तेमाल किया. पुलिस का निशान देखकर और कार में खुद एएसआई को मौजूद पाकर कोई रोक टोक नहीं होगी, यह सोचकर एएसआई हरियाणा से शराब ला रहा था उसकी कार से शराब के 1432 क्वॉर्टर बरामद हुए हैं. पूछताछ में एएसआई ने बताया कि वह इस शराब को लेकर पीरागढ़ी की तरफ जा रहा था. कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है

दूध वाले से बरामद हुई शराब की बोतलें
नई दिल्ली ज़िले के साउथ एवेन्यू पुलिस थाना पुलिस ने एक दूध वाले को शराब की 7 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है दूधवाला शराब की बोतलों को दूध के डिब्बों में छिपाकर ले जा रहा था. आरोपी का नाम बॉबी बताया जा रहा है, जो यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है

मरकज़ आने-जाने वालों की भी ऐसे हो रही मैपिंग
देश की राजधानी दिल्ली समेत दूसरे शहरों की पुलिस लगातार तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है ये वो लोग हैं जो 15 मार्च से 28 मार्च तक मरकज़ में रुके या गए थे. ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस ने नया तरीका निकाला है मरकज़ के एरिया में इस दौरान एक्टिव रहे मोबाइल फोन नंबर का डाटा तैयार किया जा रहा है

इस लिस्ट में ऐसे नंबर शामिल किए जा रहे हैं, जो तीन से चार दिन तक मरकज़ में रुके हैं या वहां का एक चक्कर लगाया है. अगर शक के दायरे में आया नंबर दूसरे शहर और राज्य का है तो वहां की पुलिस को इसकी सूचना दी जा रही है. यह कवायद कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की तलाश के लिए की जा रही है

Back to top button