Loan Moratorium Last Date लोन की ईएमआई में छूट का अंतिम दिन, आगे क्या करेगी सरकार
Loan Moratorium Last Date: कोरोना महामारी और लॉकडाउन के मुश्किल दौर में आम आदमी को राहत देने के लिए EMI में छूट यानी Loan Moratorium की व्यवस्था लागू की गई थी। जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ा, वैसे-वैसे Loan Moratorium भी बढ़ाया गया। ताजा खबर यह है कि Loan Moratorium की मियाद 31 अगस्त को खत्म हो रही है। यानी यदि किसी को अपने होम लोन या अन्य लोन पर EMI भरने में छूट चाहिए तो उसके पास सोमवार तक का आखिरी मौका है। सवाल यह है कि क्या Loan Moratorium एक बार फिर बढ़ाया जाएगा। इसका फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को करना है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई अब Loan Moratorium बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।
जानाकारी के मुताबिक आरबीआई ने Loan Moratorium बढ़ाने पर विचार किया, लेकिन अब इसके खिलाफ फैसला किया है क्योंकि माना रहा है कि इसका असर क्रेडिट व्यवहार पर पड़ेगा और लोन डिफाल्टर्स बढ़ सकते हैं। आरबीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि लंबी अवधि में खराब लोन से निपटने के लिए लोन खातों की रीस्ट्रक्चरिंग एक बेहतर विकल्प है, जिस पर बैंक काम कर रहे हैं।








