Loan Moratorium: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई क्या EMI में मिलेगी राहत?
Loan Moratorium यानी EMI में छूट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को अहम सुनवाई है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार की ओर से यह व्यवस्था की गई थी। Loan Moratorium के तहत लोगों को ईएमआई भरने से छूट दी गई थी, लेकिन ब्याज पूरा वसूला गया था। यही मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है, जिसकी सुनवाई जस्टिस अशोक भूषण के अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की पीठ कर रही है। बता दें, Loan Moratorium की अवधि 31 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। अभी ब्याज पर ब्याज का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखा गया है। सवाल यही है कि क्या लोगों को ब्याज पर ब्याज से राहत मिलेगी?

