Live Vizag Gas Leak Updates: विशाखापत्तनम में अब तक 8 की मौत, 5000 बीमार

vishakapatnam

Live Vizag Gas Leak Updates: देश के सबसे आधुनिक और व्यवस्थित शहरों में शामिल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में केमिकल गैस का रिसाव हुआ है। यहां के आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री से गैस का रिसाव हुआ है, जिसका असर तीन किमी तक के एरिया में देखा जा रहा है। अब तक 8 लोगों के मरने की सूचना है, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। 5000 से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं।

कई लोगों को गंभीर बीमार हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। लोगों को आंखों में जलन और घबराहट महसूस हो रही है। तीन किमी एरिया को खाली करवाया गया है। पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर है। गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की आपात बैठक बुलाई है और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-  यूपी एमएलसी चुनाव: जीत के बाद अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, वाराणसी में 'डबल इंजन' को बताया 'डबल जीरो'