katniLatest

LIVE VIDEO:द्वारका भवन में अटल जी के अस्थि कलश को अर्पित की पुष्‍पांजलि

कटनी। भारत रत्न पँडित अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा का सायं बजरंग नगर पीरबाबा से नगर प्रवेश हुआ। यहां मौजूद शहरवासियों तथा भाजपा जनों ने अटल जी के अस्थि कलश का दर्शन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरांत शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अस्थि कलश यात्रा कचहरी चौक स्थित द्ववारका भवन पंहुची।

यहां श्रद्धांजलि सभा में पंहुचे सभी समाजों के लोगो ने अटल जी के अस्थि कलश को पुष्‍पांजलि अर्पित की। यात्रा प्रभारी मंत्री सुरेन्‍द्र पटवा, महापौर शशांक श्रीवास्‍तव, विधायक संदीप जायसवाल, अशोक विश्‍वकर्मा, रामरतन पायल आदि रथ पर सवार थे उपस्थित लोगो ने पुष्‍पांजलि अर्पित की तथा नम आंखों से अटल जी को अंतिम विदाई दी। इससे पहले द्ववारका भवन में श्रद्धांजलि सभा में लागों ने अटल जी के जीवन एवं वयक्तित्‍व पर प्रकाश डाला तथा उन्‍हे इस सदी मेंं राजनीतिक क्षितिज का महानायक एवं सर्वमान्‍य नेता बताते हुए कहा कि अटल जी के संकल्‍पों पर चलना ही उन्‍हे सचची श्रद्धांजलि होगी।

IMG 20180824 WA0032

इससे पहले माधवनगर गेट पर राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने अस्थि कलश के दर्शन किये तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां जिला अध्‍यक्ष पीतांबर टोपनानी, नगर अध्‍यक्ष राम रतन पायल, पूर्व मंत्री अलका जैन, पूर्व विधायक सूर्कीति जैन, चमनलाल आनंद, रामचंद तिवारी, लक्ष्‍मण वीरवानी, रवि खरे, हरिशंकर गर्ग, अश्विनी गर्ग, महेश शुक्‍ला, रणबीर कर्ण, आशीष गुप्‍ता, कन्‍हैया सचदेवा, बच्‍चू निषाद, सुधाीर बाजपेयी, वागीश आनंद, अखिलेश पांडे, मनीष दुबे, कैलाश जैन, अशोक विश्‍वकर्मा, मिट्ठूलाल जैन, विजय दुबे, रामू साहू, सत्‍यनारायण अग्रहरि सहित कई वरिष्‍ठ भाजपा जन मौजूद थे। द्ववारका भवन में संघ के जिला कार्यवाह उमेश मिश्रा, कैलाशचंद बगाडिया, संजय चौदहा, शेलेन्‍द्र जैन, विजय स्‍वर्णकार,भावना सिंह, रूकमणी बर्मन, हीरामणी बरसैया,शमीम बानो अभिषेक ताम्रकार, शिल्‍पी सोनी, नीरा सेठिया, सीमा जैन, संगीता जायसवाल, ओमप्रकाश तिवारी सुनील उपाध्‍याय, मनमोहन उपाध्‍याय, सचिन तिवारी,अश्‍वनी जोधवानी आदि भाजपाजन मौजूद रहे। कुछ देर रूकने के पश्‍चात यात्रा शाहनगर के लिए प्रस्‍थान कर गई।

बड़वारा के भाजपा जनों ने दी श्रद्धांजलि

IMG 20180824 WA0051

अस्थि कलश दर्शन में बड़वारा विधायक मोती कश्यप,विजय गुप्ता, राजेन्द्र सोंधिया, राजा चौरसिया, जगदीश उरमलिया, राकेश यादव, विनोद रजक,योगेश खरे, रेवा शर्माजी, विजय अग्रवाल मनसुख बर्मन, रमाकांत तिवारी,अर्जुन तिवारी आदि बड़वारा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।

मंत्री संजय पाठक ने अर्पित की अटल जी के अस्थि कलश को पुष्‍पांजलि 

 

IMG 20180824 WA0023

Leave a Reply

Back to top button