
अहमदाबाद। आज देश के पूर्व गृहमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” सौंप दी है। प्रधानमंत्री ने एक लीवर खींच कर इस प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वायुसेना के विमान फ्लाय पास्ट करते हुए प्रतिमा के ऊपर से तिरंगा बनाते हुए गुजरे।
Gujarat: #Visuals of celebrations from near Sardar Vallabhbhai Patel's #StatueOfUnity that will be inaugurated by Prime Minister Narendra Modi today. #RashtriyaEktaDiwas pic.twitter.com/P3nrbwn7dO
— ANI (@ANI) October 31, 2018
इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली, मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आदि इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं
इसके बाद प्रधानमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नीचे बने स्टेज पर शिवलिंग का 30 नदियों के जल से अभिषेक भी करेंगे। अनावरण से पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी हैं। इन्हें गुजरात पुलिस और सेना के जवान पेश कर रहे हैं। 29 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार नृत्य भी पेश करेंगे।
पटेल प्रतिमा के अनावरण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यहां बनी खूबसूरत फूलों की घाटी का दौरा किया और उसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने यहां बनी टेंट सिटी का भी अनावरण किया। टेंट सिटी में प्रतिमा देखने आए पर्यटक रुक सकेंगे।
आम जनता के लिए यह एक नवंबर से खुलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है। प्रति व्यक्ति 150 से 380 रुपए का टिकट रखा गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद करते हुए ट्वीट कर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा हम सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन करते हैं। उन्होंने देश को एक किया और सच्चे मन से देश सेवा की।
अनावरण के बाद भारतीय वायुसेना के तीन विमान प्रतिमा के ऊपर से गुजरेंगे और आकाश में तिरंगा धुआं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पास ही “वॉल ऑफ यूनिटी” का भी अनावरण करेंगे। इस समय तीन जगुआर फाइटर प्लेन प्रतिमा के नजदीक कम ऊंचाई से उड़ान भरेंगे। अनावरण के बाद सरदार पटेल को पुष्पांजलि दिए जाते वक्त एमआई-17 हेलिकॉप्टर प्रतिमा पर फूल बरसाएंगे।









