LIVE PM Modi Bengal-Odisha Visit Updates: पीएम मोदी ने ओडिशा के लिए 500 करोड़ की मदद का किया एलान
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे और चक्रवात अम्फान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले अपने बंगाल दौरे के दौरान एम्फन तूफान से प्रभावित पश्चिम बंगाल की तत्काल सहायता के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपये का ऐलान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। बंगाल के तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने एक समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने उक्त ऐलान किया।
LIVE PM Modi Bengal-Odisha Visit Updates:
– पीएम मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा में CycloneAmphan से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम नवीन पटनायक और राज्यपाल गणेशी लाल मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने ओडिशा को मदद के तौर पर 500 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज का एलान किया। राज्य में तूफान से मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50,000 रुपये की की सहायता राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी भी घोषणा की है।

