LIVE Parliament Monsoon Session: हंगामा करने वाले 8 सांसदों पर गिरी गाज, एक हफ्ते के लिए निलंबित

21 09 2020 maidu rajya sabha 20776667 9572483

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन हैं। रविवार को राज्यसभा में हंगामा करने वाले विपक्ष के 8 सदस्यों को सभापति वेंकैया नायडू ने एक हफ्ते के लिए  सदन से निलंबित कर दिया है।

सभापति ने ये कार्रवाई डेरेक ओ’ब्रायन, संजय सिंह, राजीव सातव, के.के. रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और एलामरम करीम के खिलाफ की है।

इसके साथ ही राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को भी सभापति ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कल का दिन राज्यसभा के लिए सबसे खराब दिन था।

कुछ सदस्यों के आचरण ने शिष्टाचार की सभी सीमाओं को पार कर दिया, जिससे सदन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

Parliament Monsoon Session Day 8 Live Updates:

हंगामा करने वाले सांसदों पर कार्रवाई

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कल हंगामा करने वाले सांसदों पर कर्रवाई करते हुए उन्हों एक हफ्ते के लिए सत्र से निलंबित कर दिया है। सभापति ने कहा कि अगर कल मार्शल्स को सही समय पर नहीं बुलाया जाता तो उपाध्यक्ष के साथ क्या होता ये सोचकर मैं परेशान हूं।

विपक्षी सदस्यों के खिलाफ शिकायत

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। भाजपा के राज्यसभा सांसदों ने कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश की उपस्थिति में कल सदन में हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। राज्यसभा अध्यक्ष संबंधित सदस्यों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर निर्णय लेंगे।

डेरेक ओ ब्रायन ने फाड़ी रूल बुक

बता दें कि राज्यसभा में रविवार को कृषि से जुड़े दो विधेयकों के पास होने के दौरान विपक्ष के सांसदों जोरदार हंगामा किया। इस दौरान टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने रूल बुक फाड़ दी। विपक्षी दलों ने हरिवंश पर संसदीय नियमों और परंपराओं की धज्जियां उड़ाते हुए जबरन बिल पारित कराने का आरोप भी लगाया। डेरेकने आरोप कहा कि संविधान ने सांसदों को जो अधिकार दिया है उसे आज सदन में छीना गया।

इसे भी पढ़ें-  MP Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब दो से अधिक बच्चों वाले भी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र; 25 साल पुराना नियम बदलेगी सरकार

 

 

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श