Latest

Live नगर निगम परिषद की बैठक शुरू, कई मुद्दों पर चर्चा, विपक्ष घेरने को तैयार

Live नगर निगम परिषद की बैठक शुरू, कई मुद्दों पर चर्चा, विपक्ष घेरने को तैयार

कटनी। नगर निगम परिषद की बैठक निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई। बैठक में महापौर प्रीति सूरी एमआईसी मेम्बर के साथ विपक्षी पार्षद उपस्थित हैं। चुनावी आचार संहिता उसके बाद निगमायुक्त की अनुपस्थिति के चलते पहले हुई बैठक रद्द कर दी गई थी। आज चल रही बैठक के हंगामेदार होने के आसार हैं। बारिश के बाद शहर की स्थिति सीवर लाइन सहित कई जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है।

IMG 20240716 WA0012

बैठक प्रारम्भ होते ही वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने पूछा कि पिछली परिषद की बैठक में घर घर कचरा संग्रहण करने वाली एम एस डब्ल्यू के भ्रष्टाचार को लेकर बनाई गई कमेटी के आधार पर परिषद ने ईओडब्ल्यू को शिकायत किए जाने के लिए प्रस्तावित किया था लेकिन आज 8 माह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई

आयुक्त की अनुपस्थिति में प्रभारी आयुक्त ने जानकारी नहीं होने पर अन्य सक्षम अधिकारी को जानकारी देने के लिए सदन से अनुमति मांगी।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि पूर्व से ही संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध ई ओ डब्ल्यू में कार्यवाही चल रही है जिस पर वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने अधिकारियों पर परिषद की अवमानना की बात कही

पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने कहा कि जल समस्या एक बहुत ज्वलंत मुद्दा है जिस पर अनेकों माह बीत जाने के बाद भी कोई बैठक जल समिति की नहीं की गई जबकि नियमानुसार हर 2 माह में बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए।

शासन से किए गए महत्वपूर्ण पत्र व्यवहार में जल स्त्रोतों को संरक्षित करने को लेकर वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार शासन ने नगर निगम कटनी को कटनी के जल स्त्रोतों को संरक्षित करने के लिए पत्र लिखा ठीक उसी प्रकार नगर निगम ने भी पत्र लिखकर की गई कागजी कार्यवाही से अवगत करा दिया गया जबकि वास्तविकता में वार्डों में स्थित तालाब और कुओं इत्यादि की सफाई हुई ही नहीं और रघुनाथ गंज वार्ड में स्थित कुओं की सफाई के संबंध में पत्र दिए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई

नगर पालिक निगम अधिनियम धारा 83(3) के अनुसार आयुक्त प्रतिवर्ष बजट बैठक के पूर्व नगर निगम की स्थावर संपत्तियों का ब्यौरा प्रकाशित करेगा और उसकी जानकारी सदन के सभी सदस्यों को प्रदान करेगा जिसके बिना बजट पर चर्चा नहीं की जा सकती है क्योंकि नगर निगम आयुक्त के द्वारा सदन के सदस्यों को ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बैठक मे अध्यक्ष नगर निगम मनीष पाठक ने पार्षदों क़े मुद्दों पर विमर्श किया व सम्बंधित अधिकारियो क़ो कार्यबाही क़े निर्देश दिए वैठक मे महापौर प्रीति संजीव सूरी विधायक संदीप जायसवाल मेयर इन काउंसिल सदस्य नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन सहित भाजपा पार्षद मौजूद रहे जिन्होंने अपने अपने वार्ड की समस्या भी बताई

खबर अपडेट हो रही है..

Back to top button