मध्यप्रदेश

LIVE MP Train Accedent Update: ट्रेन हादसे में उमरिया के मजदूरों की भी मौत, यह रहे नाम

औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आए सभी 16 मजदूर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं। ये लोग रेल पटरी के सहारे जालना से भुसावल जा रहे थे। 40 किमी पैदल चलने के बाद थकान के कारण ये पटरी पर बैठ गए और वहीं सो गए। इन्हें लगा कि अभी ट्रेनें बंद है, लेकिन एक मालगाड़ी ने चपेट में ले लिया। देवास में डॉक्टर सहित 2 कोरोना पॉजिटिव निकले
देवास के वासुदेवपुरा की महिला और सिविल लाइन क्षेत्र में नर्सिंग होम का संचालन करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देवास में अब तक 32 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से अब एक्टिव केस 13 हो गए हैं। दो लोगों को इंदौर की संख्या में प्रशासन द्वारा दर्ज किया जा रहा है

08 May 2020
11:56 AM

श्रमिकों को लेकर पहली ट्रेन जबलपुर पहुंची। महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर आई है यह विशेष ट्रेन। मजदूरों की स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

11:54 AM

जबलपुर में मजदूरों को लेकर आ रही ट्रेन के लिए स्टेशन में विशेष इंतजाम

11:27 AM

उज्जैन : 19 नए मरीज मिले, अब तक 220 संक्रमित, 43 लोगों की जा चुकी है जान
उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले आए हैं। इन्हें मिलाकर अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 220 हो गई है। जिले में अब तक 43 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

11:12 AM

बुरहानपुर में 5 नए कोरोना पोजिटीव मरीज मिले। अब संख्या हुई 48। अब तक 4 लोगों की मौत हुई है।

10:58 AM

ट्रेन हादसे पर बोली मंत्री मीना सिंह

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री मीना सिंह ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर कहा कि वे अभी उमरिया रवाना हो रही है और उमरिया और शहडोल के सभी मजदूरों के शव को लाने की व्यवस्था की जा रही है।

10:54 AM

मरने वाले मजदूरों में उमरिया के भी मजदूर, ये है नाम

औरंगाबाद ट्रेन हादसे में मरने वाले मजदूरों में शहडोल व उमरियां जिले के मजदूर हैं। उमरिया के मजदूरों के नाम पता चल गए हैं –
– धर्मेंद्र सिंह(२०), ब्रिजेंद्र सिंह(२०), निर्बेश सिंह (२०), धन सिंह (२५), प्रदीप सिंह, राज भवन, शिव दयाल, नेमसहाय सिंह, मुनिम सिंह, बुधराज सिंह, अचेलाल, रविंद्र सिंह

10:41 AM

महाराष्ट्र से पैदल आ रहे मजदूर की दतिया में मौत
दतिया में झांसी बॉर्डर के पास सिकंदरा बैरियर पर महाराष्ट्र की बोरीवली से आए आशिक खान निवासी सिद्धार्थ नगर उत्तरप्रदेश को बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह मजदूर ने तोड़ा दम। यह बोरीवली से पैदल ही निकला था।

10:40 AM

औरंगाबाद ट्रेन हादसा : मारे गए मजदूरों के परिजन को मुआवजा देगी मप्र सरकार

औरंगाबाद ट्रेन हादसे में मारे गए 16 मजदूरों के परिजनों के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजा देने की घोषणा की है।

10:36 AM

राजगढ़ में पैदल चलकर जा रहे मजदूर की मौत
राजगढ़। उदनखेड़ी टोलटैक्स के पास रात्रि 9 बजे के लगभग गुजरात पालघर से चलकर अपने घर उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूर संतराज उम्र 32 वर्ष पिता श्रीकांत शाहनी निवासी मल्हारगंज उत्तरप्रदेश की अचानक तबियत खराब हो गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई, मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है।

10:29 AM

  • बड़वानी के 33 लोगों की रिपोर्ट और आई नेगेटिव

10:29 AM

औरंगाबाद ट्रेन हादसे में मरने वाले सभी मजदूर शहडोल के
औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आए सभी 16 मजदूर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं। ये लोग रेल पटरी के सहारे जालना से भुसावल जा रहे थे। 40 किमी पैदल चलने के बाद थकान के कारण ये पटरी पर बैठ गए और वहीं सो गए। इन्हें लगा कि अभी ट्रेनें बंद है, लेकिन एक मालगाड़ी ने चपेट में ले लिया।

10:29 AM

श्रमिक एक्सप्रेस पहुंची छतरपुर, 1100 मजदूरों के चेहरे पर आई खुशी नजर
श्रमिक एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर आगरा झांसी होते हुए सुबह 7 बजे पहुंचे छतरपुर रेलवे स्टेशन लगभग 1100 मजदूर पहुंचे। छतरपुर जिले सहित कई अन्य जिले के मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से आए हैं। 10 मेडिकल टीमों ने सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग,सोशल डिस्टेंस का मजदूरों ने किया पालन सभी मास्क लगाए आए। इस दौरान कलेक्टर शीलेंद्र सिंह,जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र,एसपी कुमार सौरभ,एएसपी समीर सौरभ, एसडीएम छतरपुर,बिजावर,लवकुशनगर सहित रेलवे विभाग के अधिकारी कर्मचारी पुलिस प्रशासन रहा मौजूद।

10:28 AM

केरल में फंसे 32 जिलों के मजदूर पहुंचे विदिशा, स्क्रीनिंग के बाद घरों के लिए हुए रवाना
विदिशा में लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को ट्रेन के जरिये वापस लाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह केरल से आई एक ट्रेन विदिशा पहुंची। जिसमें 1200 यात्री सवार थे। यह यात्री प्रदेश के 32 जिलों के रहने वाले बताए गए है। कोरोना के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। एक एक बोगी से उतारकर पहले उनकी स्क्रीनिंग की गई फिर उन्हें बस में बिठाकर अलग अलग जिलो के लिए रवाना किया गया। पहली बस श्योपुर के लिए रवाना हुई। यात्रियों ने इस ट्रेन में किसी तरह का कोई किराया नही लेने की बात की है। यात्रियों ने वापसी के लिए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

10:28 AM

रतलाम में 3 नए केस मिले
रतलाम जिले में 3 नए कोरोना मरीज मिले। शिवनगर कंटेनमेंट क्षेत्र में ही सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा। जिले में कुल मरीजों की संख्या 23 हुई। इनमें से 13 स्वस्थ हो चुके हैं।

10:28 AM

देवास में डॉक्टर सहित 2 कोरोना पॉजिटिव निकले
देवास के वासुदेवपुरा की महिला और सिविल लाइन क्षेत्र में नर्सिंग होम का संचालन करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देवास में अब तक 32 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से अब एक्टिव केस 13 हो गए हैं। दो लोगों को इंदौर की संख्या में प्रशासन द्वारा दर्ज किया जा रहा हैl

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम