LIVE MP Exit Poll 2023 Update: आजतक एक्सिस माय इंडिया सर्वे में भाजपा पर सीटों की बरसात 162 BJP, 90 पर Congress

Exit Poll result live updates: मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बम्पर सीटों के साथ आ सकती है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 162 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को अधिकतम 90 सीटें ही मिलेंगी।
रिपल्बिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।
- जन की बात के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 100-123 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-5 सीटें जा सकती हैं।
- टीवी-9 पोल स्ट्रैट के मुताबिक भाजपा को 106 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-6 सीटें जा सकती हैं।
- न्यूज-24-टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है। पार्टी को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस महज 74 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।
- मध्य प्रदेश में टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 105-117 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 109-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
- इंडिया टीवी और सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को 140-149 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 70-89 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी अधिकतम 15 सीटें जीत सकती है।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 95-115 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 105-120 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को अधिकतम 15 सीटें मिल सकती हैं।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था. प्रदेश में कांग्रेस औऱ बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. इस बार विधानसभा चुनाव में 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2018 की तुलना में 1.52 प्रतिशत अधिक था. मध्य प्रदेश में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा इसका सबसे सटीक अनुमान आज इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से लग जाएगा.
बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल पुरुष मतदाताओं में से 78.21 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि कुल पात्र महिलाओं में से 76.03 प्रतिशत वोट देने पहुंचीं थीं. आंकड़ों के अनुसार, रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 90.10 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के अलीराजपुर जिले की जोबट सीट पर सबसे कम 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ था.
इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया
इंडिया टुडे माय एक्सिस पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 106 से 116 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट
टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के मुताबिक भाजपा को 106 से 116 और कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
रिपब्लिक मैट्रिज
भाजपा को 118 से 130 सीटें जबकि कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
भाजपा मालवा-निमाड़ में आगे
रिपब्लिक भारत के पोल में भाजपा को मालवा-निमाड़ में बढ़त दिखाई गई है। यहां भाजपा को 40 और कांग्रेस को 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
न्यूज 24 चाणक्य
भाजपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया
बुंदेलखंड में 26 सीटों में से भाजपा को 18 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
टाइम्स नाऊ-ईटीजी
कांग्रेस को 109 से 125 और भाजपा को 105 से 117 सीटें मिल सकती हैं।








