Latestमध्यप्रदेश

LIVE MP By Elections: मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर मतदान जारी, कोविड नियमों का पालन

LIVE MP By Elections Voting 2020: भोपाल। मध्‍य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इसके पहले सुबह 5.30 बजे से मॉकपोल हुआ। प्रदेश में भी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मतदान का समय शाम छह बजे तक रहेगा। उपचुनाव में 63,67,751 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। मध्‍य प्रदेश की राजनीतिे में यह पहला अवसर है जब इतनी अधिक सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदान का समय इस बार एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। अधिकारियों के अनुसार अंतिम एक घंटे में सामान्य मतदाताओं के अलावा कोरोना पॉजिटिव या असामान्य तापमान वाले मतदाताओं को मतदान का अलग से अवसर दिया जाएगा। निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े किए गए हैं।

भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डकर ने डेडतालाई के मतदान केंद्र 155 में वोट डाला। नेपानगर तहसील के ग्राम घाघरला में मतदान बूथ पर घाघरला बूत पर आधा घंटे की देरी से एवं डालमहु मतदान बूथ पर 1 घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 95 बदनापुर में अब तक शुरू नहीं हो पाया मतदान। ईवीएम में तकनीकी खराबी की बात आ रही सामने।

सुवासरा विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 13.69 प्रतिशत मतदान

मंदसौर के सुवासरा विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 13.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये आज मतदान सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गया। चुनाव के लिये बनाए गए 220 मतदान केंद्रों में 1 लाख 70 हजार 392 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इनमे से महिला मतदाता 83 हजार 64, पुरूष मतदाता 87हजार 324 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चुनाव में 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

Vipin%20vankhede%20agar%20malwa

आगर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े ने आगर के टिलर कॉलोनी मतदान केंद्र पर पत्नी के साथ मतदान किया। गौरतलब है कि भाजपा के प्रत्याशी मनोज बंटी ऊंटवाल आगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान नहीं कर सकेंगे क्योंकि उनका नाम आलोट विधानसभा क्षेत्र में आता है।

 

hardeepsingh%20dang

मंदसौर जिले के सुवासरा विस से भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग सुबह सुवासरा में बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए।

mandhata%20pic%201

मांधाता विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल मतदान के पूर्व संत सिंगाजी की समाधि पर सुबह करीब 8:15 बजे आरती पूजन किया।

Nepnagar%20voting%20pic%201

बुरहानपुर के नेपानगर में मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में मतदाता सुबह से ही वोट देने पहुंच गए।

सुवासरा में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए बनाए गए वेबकास्टिंग रूम

Suwasra%20Voting%20News

मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने सुवासरा विधानसभा सीट में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए डाइट कॉलेज मंदसौर में बनाया गया वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का मंगलवार सुबह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेबकास्टिंग के माध्यम से क्रिटिकल मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है, उसका अवलोकन किया। उसके संबंध में जानकारी ली। डाइट कॉलेज मंदसौर में इसके लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में क्रिटिकल मतदान केंद्र, अति संवेदनशील मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग की रही है। इन मतदान केंद्रों का लाइव इस कंट्रोल रूम के माध्यम से दिखेगा।

 

Suwsra%20SDM%20Vote

मंदसौर की सुवासरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सीतामऊ में मतदान केंद्र क्रमांक 188 पहला वोट एसडीएम ने डाला।

anuppur%20by%20poll%20pic%201

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये आज मतदान सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गया।

anuppur%20by%20poll%20pic%202

इन महत्‍वपूर्ण उपचुनाव में 12 मंत्रियों सहित 355 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्‍य का निर्णय होगा। 63 लाख से ज्यादा मतदाता इन प्रत्‍याशियों का फैसला करेंगे। इससे यह भी तय हो जाएगा कि मध्‍य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार ही आगे बढ़ेगी या राज्‍य में एक बार फ‍िर सत्‍ता परिवर्तन होगा। राजनीति के लिहाज से बेहद अहम इन चुनावों में शिवराज सरकार के 34 में से 40 प्रतिशत मंत्रियों का भविष्य दांव पर लगा है।

अभी यह है गणित

विधानसभा की कुल सीट-230रिक्त- एक उपचुनाव- 28 विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा में मौजूदा दलीय स्थितिभाजपा- 107 सीटकांग्रेस- 87बसपा-2सपा-1निर्दलीय- 4- उपचुनाव के परिणाम आने के बाद बहुमत का निर्धारण 229 सीटों के आधार पर होगा। 115 विधायक जिसके साथ होंगे, उसका बहुमत होगा। भाजपा की मौजूदा सदस्य संख्या 107 है और उसे बहुमत के लिए आठ और विधायकों की जरूरत है।- कांग्रेस की मौजूदा सदस्य संख्या 87 के हिसाब से सभी 28 सीटें जीतने पर बहुमत का आंकड़ा हासिल होगा।

उल्‍लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के समय ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे।पार्टी ने 15 साल बाद मध्‍य प्रदेश की सत्ता में वापसी कर ली थी। इसके बाद सिंधिया की नाराजगी और 22 समर्थक विधायकों के साथ उनके भाजपा में शामिल होने से विधानसभा में सदस्यों के अंकगणित का जोड़-घटाव कांग्रेस के खिलाफ गया। भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाई।

 

यहां होने हैं चुनाव

जिला- विधानसभा क्षेत्र

मुरैना- जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह

भिंड- मेहगांव, गोहद

ग्वालियर- ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा

दतिया- भांडेर शिवपुरी- करैरा, पोहरी गुना- बमोरी

अशोकनगर- मुंगावली, अशोकनगर सागर- सुरखी

अनूपपुर- अनूपपुर

रायसेन- सांची

आगर मालवा- आगर

देवास- हाटपीपल्या

धार- बदनावर

इंदौर- सांवेर

मंदसौर- सुवासरा

छतरपुर- मलहरा

बुरहानपुर- नेपानगर

खंडवा- मांधाता

राजगढ़- ब्यावरा

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम