मध्यप्रदेश

LIVE MP, Bhopal By Election Result 2020: भोपाल क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना शुरू, पहले होगी डाक मतपत्र की गिनती

LIVE MP, Bhopal By Election Result 2020 भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है । प्रदेश में होली के बाद 12 मार्च से शुरू हुए सियासी खेल का दीपावली से तीन दिन पहले पटाक्षेप हो जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और समर्थक 22 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के कारण 20 मार्च को कमल नाथ सरकार गिर गई थी। भोपाल क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए हैं।

परिणाम के बाद 229 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत (115 सीटें) की सरकार बनाने के लिए आठ विधायकों की आवश्‍यकता है। जबकि कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए सभी 28 सीटें चाहिये। चार निर्दलीय और सपा-बसपा के तीन विधायकों के साथ सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को चाहिए 21 विधायक। यदि इस बार कांग्रेस ने 17 सीटें जीतीं तो बढ़ जाएगी तोड़फोड़ की आशंका है।

सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों में एक साथ मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गणना डाक मतपत्रों के साथ शुरू होगी। इसके आधा घंटे बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों को गिनना शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क लगाए मतगण्ाना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Back to top button