Asia Cup 2025 UAE में हो रहा LIVE, इंडिया-यूएई मुकाबला मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे

Asia Cup 2025 Schedule: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत 14 सितम्बर को, देखें सभी मैचों की पूरी लिस्ट

Asia Cup 2025 UAE में हो रहा LIVE, इंडिया-यूएई मुकाबला मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे।  तो ये खबर आपके काम की है. इस बार टी-20 फॉर्मेट में हो रहे इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण ना तो स्टार स्पोर्ट्स पर हो रहा है और ना ही जियोस्टार तो कहां लाइव देख सकते हैं? Asia Cup 2025 UAE में हो रहा LIVE, इंडिया-यूएई मुकाबला मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे

Asia Cup 2025 UAE में हो रहा LIVE, इंडिया-यूएई मुकाबला मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे
Asia Cup 2025, IND vs UAE: यूएई में 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है. टीम इंडिया आज यानी 10 सितंबर को अपना पहला मैच खेलने उतरने वाली है. इंग्लैंड टूर के करीब एक महीने बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. भारतीय टीम ने 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है, इसलिए फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए बेताब हैं. आज रात 8 बजे से जब यूएई और भारत के बीच मुकाबला होगा हर किसी की नजर इस मैच पर टिकी होगी.

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें खिताबी जंग में उतरी हैं. भारत और UAE दोनों ही ग्रुप ए में हैं. पाकिस्तान और ओमान की टीमें भी इसी ग्रुप में हैं. भारत की कमान जहां सूर्यकुमार यादव के हाथों में है तो वहीं यूएई को मुहम्मद वसीम लीड करेंगे. यह मैच अहम होगा, क्योंकि दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे. टीम इंडिया पलड़ा भारी है, लेकिन क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-  Flipkart की Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू: स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट; खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी टिप्स

 

भारत के खिलाफ कभी नहीं जीत पाई यूएई
फॉर्मेट कोई भी टीम इंडिया के खिलाफ यूएई कभी नहीं जीत पाई. टी-20 में सिर्फ एक बार भारत और UAE की भिड़ंत हुई है. ये साल 2016 का एशिया कप था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी. वहीं वनडे में 3 मैच हुए और तीनों ही भारत ने जीते.