LIVE IND vs SA: द. अफ्रीका ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय टीम में कई बदलाव हुए। भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई। सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई और मनीष पांडे को भी मौका मिला। चोटिल कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। द. अफ्रीकी टीम में एबी डीविलियर्स को आराम दिया गया है। हेनरिक क्लासेन और जूनियर डेला अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करेंगे।
टीम इंडिया जब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो उसका इरादा वनडे सीरीज की जीत की लय को बनाए रखने का होगा। भारत ने वनडे सीरीज पर 5-1 से कब्जा जमाया था और टीम इंडिया अब क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में भी दबदबा बनाए रखना चाहेगी। वैसे भी इस फॉर्मेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है।
एक नजर
– इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 10 टी20 मैच खेले गए, जिनमें से भारत ने 6 मैच जीते जबकि द. अफ्रीका 4 मैच ही जीत पाया है।
– इनके बीच दक्षिण अफ्रीका में चार टी20 मैच खेले गए, जिनमें से भारत ने 3 मैच जीते जबकि द. अफ्रीका मात्र 1 मैच जीत पाया है।
– विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने के लिए 44 रन और बनाने होंगे।