LIVE IND vs SA: द. अफ्रीका ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

images 3 1

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम में कई बदलाव हुए। भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई। सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई और मनीष पांडे को भी मौका मिला। चोटिल कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। द. अफ्रीकी टीम में एबी डीविलियर्स को आराम दिया गया है। हेनरिक क्लासेन और जूनियर डेला अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करेंगे।

टीम इंडिया जब रविवार को दक्षिण अफ्रीका ‍के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो उसका इरादा वनडे सीरीज की जीत की लय को बनाए रखने का होगा। भारत ने वनडे सीरीज पर 5-1 से कब्जा जमाया था और टीम इंडिया अब क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में भी दबदबा बनाए रखना चाहेगी। वैसे भी इस फॉर्मेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है।

एक नजर 

  • – इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 10 टी20 मैच खेले गए, जिनमें से भारत ने 6 मैच जीते जबकि द. अफ्रीका 4 मैच ही जीत पाया है।
  • – इनके बीच दक्षिण अफ्रीका में चार टी20 मैच खेले गए, जिनमें से भारत ने 3 मैच जीते जबकि द. अफ्रीका मात्र 1 मैच जीत पाया है।
  • – विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने के लिए 44 रन और बनाने होंगे।

टीमें – भारत: विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेंद्रसिंह धोनी, हार्दिक पांड्‍या, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

इसे भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 15 साल 232 दिन की उम्र में बने टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान; क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया चकनाचूर, भारत में महिपाल लोमरोर को छोड़ा पीछे

दक्षिण अफ्रीका: रेजा हैंड्रिक्स, जोन-जोन स्मट्‍स, जेपी डुमिनी (कप्तान), डेविड मिलर, फरहान बेहारदीन, हेनरिक क्लासेन, क्रिस मॉरिस, एंडिले फेहलुकवायो, जूनियर डेला, डेन पीटरसन, तबरेज शम्सी।

Leave a Reply