मध्यप्रदेश

LIVE Gwalior Chambal by Election 2020 Results: ग्वालियर में पहला राउंड पूराः प्रद्युम्न, मुन्ना, इमरती आगे

LIVE Gwalior Chambal by Election 2020 Results: ग्‍वालियर।  चंबल अंचल में 13 विधानसभा सीटाें पर मतदान के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हाे गई है। डाक मतपत्राें की गिनती के बाद सात सीटाें पर रूझान आना शुरू हाे गए हैं।

इसमें चार सीटाें पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।इसमें ग्वालियर जिले की तीन विधानसभा सीटाें पर डाक मतपत्राें की गिनती का पहला राउंड पूरा हाे चुका है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह ताेमर अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 1233 वाेट से आगे हैं। वहीं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गाेयल काे पहले राउंड में 1110 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार काे 1007 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार बढ़ का अंतर काेई खास ज्यादा नहीं है। वहीं डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी 323 मताें से आगे हैं। सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। भांडेर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिराेनिया काे 2336 वाेट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 3501 वाेट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं। जाैरा से भाजपा प्रत्याशी सबूदार सिंह बढ़त लिए हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply