Latest

Delhi Exit Poll 2024 Live: दिल्ली में गठबंधन देगा झटका, एक्जिट पोल में BJP को नुकसान का अनुमान

LIVE Delhi Exit Poll 2024 Live: दिल्ली में गठबंधन देगा झटका, एक्जिट पोल में BJP को नुकसान का अनुमान

LIVE Delhi Exit Poll 2024 Live: दिल्ली में गठबंधन देगा झटका, एक्जिट पोल में BJP को नुकसान का अनुमान

दिल्ली की सभी सात सीटों पर एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। किसी में भाजपा को नुकसान तो किसी में दबदबा कायम रहने का अनुमान जताया गया है।

टुडेज चाणक्या में एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने का अनुमान

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में छह-सात सीटें बीजेपी के खाते में जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलने का अनुमान है।

टीवी 9 के एग्जिट पोल में सातों सीट पर भाजपा आगे

टीवी 9 एक्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर कमाल करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने दिल्ली की सातों सीट भाजपा की झोली में दिखाया है।

दिल्ली में भाजपा को दो सीटों का नुकसान

रिपब्लिक टीवी के MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में इस बार भाजपा को दो सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र…

इस सीट पर बीते चुनाव की तुलना में इस बार 2.25 फीसद कम मतदान हुआ है। बीते चुनाव में भाजपा को इस सीट पर 3.67 लाख के अंतर से जीत मिली थी। इस बार भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। बीते चुनाव में इस सीट के बदरपुर विधानसभा में 70 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली थी। इस सीट से विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी उम्मीदवार है। यहां पिछली बार की तरह ही मतदान हुआ है।

विधानसभा मत प्रतिशत वर्ष 2024 मत प्रतिशत वर्ष 2019

अंबेडकर नगर 58.60 63.34
बदरपुर 54 54.79
बिजवासन 57.24 59.97
छतरपुर 56.30 61.05
देवली 53.96 60.24
कालकाजी 53.22 55.74
महरौली 51 56.02
पालम 60.01 62.06
संगम विहार 55 59.05
तुगलकाबाद 52.38 55.70

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट..

इस सीट पर बीते चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ी जीत मिली थी। यहां पर 60.78 फीसद मत भाजपा को मिले थे और 5.78 लाख के अंतर से जीत मिली थी।

मटियाला विधानसभा में पार्टी को एक

लाख से अधिक मतों से बढ़त मिली थी। इस बार भी यहां बीते चुनाव की तरह की मतदान हुआ है। वहीं सिख बहुल तिलक नगर क्षेत्र में इस बार लगभग चार प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

विधानसभा मत प्रतिशत वर्ष 2024 मत प्रतिशत वर्ष 2019

द्वारका 55.23 59.87
हरि नगर 57.67 61.18
जनकपुरी 60-64 64.81
मादीपुर 62.03 63.29
मटियाला 59.35 59.53
नजफगढ़ 59.10 61.42
राजौरी गार्डन 58.41 60.02
तिलक नगर 57.90 62.19
उत्तम नगर 59.25 62.89
विकासपुरी 55.77 56.03
06:55 PM, 01-JUN-2024

उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र

 

इस सीट पर बीते चुनाव की तुलना में इस बाद 1.11 फीसद कम मतदान हुआ है। बीते चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस को 5.53 लाख के अंतर से बड़ी जीत मिली थी। कुल पड़े वोट में से पार्टी 60.49 प्रतिशत अपने पाले में करने में सफल रही थी। इस बार भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार बदला है। यहां पर अधिकतर विधानसभा सीटें ग्रामीण क्षेत्रों की आती हैं यहां भाजपा का समर्थन मिलता रहा है।

विधानसभा मत प्रतिशत वर्ष 2024 मत प्रतिशत वर्ष 2019

बादली 58.63 57.71
बवाना 55.60 58.74
किराड़ी 56.50 58.31
मंगोलपुरी 61.55 63.76
मुंडका 55.30 56.13
नांगलोई जाट 55.42 53.99
नरेला 57.36 60.93
रिठाला 55.30 58.45
रोहिणी 62.59 64
सुल्तानपुर माजरा 57 60.88

नई दिल्ली लोकसभा सीट…

इस सीट पर बीते चुनाव की तुलना में 1.44 फीसद की कमी आई है। बीते चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर 2.56 लाख के अंतर से जीत दर्ज की थी। यहां के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त मिली थी। पार्टी को ग्रेटर कैलाश, पटेल नगर व मोतीनगर में बड़ी बढ़त मिली थी। इस बार इन क्षेत्रों में एक से पांच प्रतिशत तक कम मत मिले हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद भी इस सीट पर बसपा के टिकट पर मैदान में हैं। दिल्ली कैंट विधानसभा में इस बार लगभग 14 प्रतिशत अधिक मत पड़े हैं। यहां से पिछली बार भाजपा को 12 हजार से अधिक की बढ़त मिली थी। आप के उम्मीदवार सोमनाथ भारती मालवीय नगर के विधायक हैं। उनके क्षेत्र में मतदान फीसद में बीते चुनाव की तुलना में इस बार चार प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है।

विधानसभा मत प्रतिशत वर्ष 2024 मत प्रतिशत वर्ष 2019

दिल्ली कैंट 56.50 42.02
ग्रेटर कैलाश 56.17 61.02
करोलबाग 53.06 60.06
कस्तूरबा नगर 52.66 59.58
मालवीय नगर 54.77 59.44
मोती नगर 56.07 59.61
नई दिल्ली 54.33 67.46
पटेल नगर 56.56 58.73
आरके पुरम 52.78 55.23
राजेंद्र नगर 59.43 42.96

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र चार प्रतिशत कम हुआ है मतदान…

इस सीट पर बीते चुनाव की तुलना में इस बार 4.08 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। बीते चुनाव में भाजपा इस सीट के मटियामहल, बल्लीमरान और चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ने के बाद भी 2.28 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। इस बार मटिया महल में पिछली बार की तरह लेकिन चांदनी चौक व बल्लीमरान में तीन से छह प्रतिशत कम मतदान हुआ है। वहीं शकूरबस्ती, शालीमार बाग, आदर्श नगर, माडल टाउन जैसे विधानसभा क्षेत्रों में तीन से पांच प्रतिशत कम मत पड़े हैं। इस क्षेत्र भाजपा के लिए मजबूत माना जाता रहा है।

विधानसभा मत प्रतिशत वर्ष 2024 मत प्रतिशत वर्ष 2019

आदर्श नगर 53.76 57.91
बल्लीमरान 62.20 68.28
चांदनी चौक 56.95 59.27
मटियामहल 67.18 67.11
माडल टाउन 49.80 58.27
सदर बाजार 58.93 64.75
शकूरबस्ती 62.90 68.64
शालीमारबाग 57.24 60.75
त्रिनगर 61.42 65.58
वजीरपुर 53.90 58.63

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट…

इस सीट पर बीते चुनाव की तुलना में 2.13 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। बीते चुनाव में भाजपा सिर्फ ओखला विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ी थी। आप व कांग्रेस के बीच मतों का बंटवारा नहीं होने के कारण इंडी गठबंधन को इस क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है, लेकिन यहां पिछली बार की तुलना में दो प्रतिशत से अधिक वोट कम पड़े हैं। इस सीट के पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वासनगर, त्रिलोकपुरी विधानसभा में भाजपा को काफी समर्थन मिलता रहा है। इन विधानसभा क्षेत्रों में इस बार बीते चुनाव की तुलना में एक से पांच प्रतिशत तक कम मतदान हुआ है। आम आदमी पार्टी से कोडली से विधायक कुलदीप कुमार यहां से उम्मीदवार हैं। इनके क्षेत्र में बीते चुनाव की तुलना में इस बार चार प्रतिशत कम मत पड़े हैं।

विधानसभा मत प्रतिशत वर्ष 2024 मत प्रतिशत वर्ष 2019

गांधीनगर 57.10 61.46
जंगपुरा 54.64 59.47
कोंडली 61.59 65.73
कृष्णा नगर 63.17 66.80
लक्ष्मी नगर 56.20 61.63
ओखला 51.04 52.73
पटपड़गंज 58.70 60.19
शाहदरा 62 64.70
त्रिलोकपुरी 63.24 65.33
विश्वासनगर 61.36 62.85

उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में कड़ा मुकाबला

उत्तर पूर्वी सीट पर बीते लोकसभा के मतदान की तुलना में इस बार मत प्रतिशत में 0.79 प्रतिशत की कमी है। बीते चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यहां से 3.66 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका बुराड़ी विधानसभा की थी जहां से इन्हें 1.03 लाख से अधिक की बढ़त मिली थी। घोंडा व करावल नगर विधानसभा में भी बढ़त थी। इस बार के मतदान के आंकड़ों को देखें तो इस बार भी इन क्षेत्रों में पिछली बार की तरह ही मतदान हुआ है। एक और मजबूत विधानसभा रोहतास नगर में लगभग डेढ़ प्रतिशत जरूर कम वोट पड़े हैं। वहीं, भाजपा के लिए कमजोर समझे जाने वाले मुस्लिम बहुल सीलमपुर, बाबरपुर और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में एक से चार प्रतिशत अधिक वोट पड़े हैं।

विधानसभा मत प्रतिशत 2024 प्रतिशत 2019
बाबरपुर 67.09 62.02
बुराड़ी 57.75 59.95
घोंडा 60.13 61.71
गोकलपुर 67.09 67.47
करावल नगर 65.26 62.91
मुस्तफाबाद 66.86 65.21
रोहताश नगर 64.66 66.20
सीलमपुर -68.68 66.90
सीमापुरी 64.79 66.91
तिमारपुर 54.58 60.03

Back to top button