LIVE Coronavirus Updates: UP में 30 जून तक सार्वजनिक सभा पर रोक के आदेश

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाए। स्थिति के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में लगभग 1,600 मामलों की पुष्टि हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 775 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 24,506 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5063 लोग ठीक हो गए हैं। 18,668 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 1429 मामलों की पुष्टि हुई है और 57 लोगों की मौत हो गई है।
25 Apr,2020
01:15 PM
मुरादाबाद में आज तीन मामलों की पुष्टि, एक की मौत
मुरादाबाद के CMO के अनुसार आज तीन मामले सामने आए हैं। उनमें से एक मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति मरीज भाई है जो संक्रमित पाया गया है।
12:54 PM
शंघाई से लगभग 18 टन मेडिकल सप्लाई लेकर दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का विमान
चीन के शंघाई से लगभग 18 टन मेडिकल सप्लाई लेकर आने वाली स्पाइसजेट का मालवाहक (एसजी 7017) विमान कल देर रात दिल्ली पहुंचा। स्पाइसजेट ने इसकी जानकारी दी है।
12:50 PM
बेंगलूरु अर्बन क्षेत्र में 6 नए कोरोना के मामले, एक पत्रकार संक्रमित
बेंगलूरु अर्बन क्षेत्र में 6 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 1 पत्रकार है। कर्नाटक चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के. सुधाकर ने इसकी जानकारी दी है।
12:38 PM
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 394 नए मामले सामने आए
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 394 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 6,817 हो गई है। 301 लोगों की मौत हो गई है।
12:36 PM
UP में 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाए। स्थिति के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
12:32 PM
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 61 नए मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 61 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 1016 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 31 लोगों की मौत हो गई है और 171 मरीज ठीक हो गए हैं।
12:29 PM
कर्नाटक में 24 अप्रैल शाम 5 बजे से 25 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक 15 मामलों की पुष्टि
कर्नाटक में 24 अप्रैल शाम 5 बजे से 25 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक 15 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक 489 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें 18 लोगों की मौत हो गई है और 153 लोग ठीक हो गए हैं।
12:26 PM
जम्मू-कश्मीर में 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार जम्मू-कश्मीर के तंगमर्ग में कोरोना वायरस से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है।
12:26 PM
जम्मू-कश्मीर में 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार जम्मू-कश्मीर के तंगमर्ग में कोरोना वायरस से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है।
12:21 PM
इंदौर में कोरोना के कारण पिछले तीन दिनों में दो लोगों की मौत
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिया ने कहा कि पिछले तीन दिनों में इंदौर में कोरोना के कारण 75 और 55 वर्ष की आयु के दो लोगों की मृत्यु हो गई।
12:00 PM
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मुख्य सचिवों, राज्यों के डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मुख्य सचिवों, राज्यों के डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने, प्रवासी मजदूरों के मुद्दों और विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक बैठक की।
11:36 AM
दिल्ली में 6 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, हमने अब तक दिल्ली में 6 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। 4 मरीजों को चार दिन पहले थेरेपी दी गई थी। वे लगभग ठीक हो गए हैं। इन मरीजों की हालत काफी नाजुक थी।
11:31 AM
दिल्ली में GoM की बैठक
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के समूह (GoM) की स्वास्थ्य मंत्रालय में कोरोना वायरस को लेकर बैठक हुई।
11:18 AM
दिल्ली में लॉकडाउन का विस्तार होगा या नहीं इस पर चर्चा जारी
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली सरकार लॉकडाउन का विस्तार करने या कुछ छूट देने की योजना के सवाल पर कहा, इसको लेकर चर्चा चल रही है। जो भी अंतिम रूप दिया गया है, 30 अप्रैल के बाद ही शुरू किया जाएगा।
11:13 AM
गृह मंत्रालय ने दुकानें खोलने के आदेश को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया
गृह मंत्रालय ने दुकानें खोलने के आदेश को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें खोलने की अनुमति है। शहरी क्षेत्रों में सभी एकल दुकानें,पड़ोस की दुकानें,आवासीय परिसरों में दुकानें खोलने की अनुमति है।
11:11 AM
बाबू जगजीवन राम अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
बाबू जगजीवन राम अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, कई लोगों ने जहांगीरपुरी इलाके में कोरोना के मामले सामने आए हैं। अस्पताल इस क्षेत्र में स्थित है और कुछ मामले यहां भी पाए गए हैं।
11:02 AM
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7 और मामलों की पुष्टि
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस (COVID-19) के लिए 7 और मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ कुल अब तक 29 मामले सामने आ गए हैं।
10:52 AM
नया भोजपुर और बक्सर में 2 और कोरोना के मामले सामने आए
नया भोजपुर और बक्सर में 2 और कोरोना के मामले बिहार में दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या अब 225 हो गई है। बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
10:49 AM
वाराणसी के कुछ इलाकों में आज जरूरी सामान की कुछ दुकानें खुलीं
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कुछ इलाकों में आज जरूरी सामान की कुछ दुकानें खुलीं,सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। गृह मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी है, ये छूट कंटेनमेंट जोन और हॉट-स्पॉट एरिया पर लागू नहीं है।
10:39 AM
एम्स पटना में प्लाज्मा थेरेपी की योजना बना रही बिहार सरकार
बिहार सरकार, एम्स पटना में प्लाज्मा थेरेपी की योजना बना रही है। बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआइ को इसकी जानकारी दी है।
10:29 AM
IGI एयपोर्ट पर खड़े विमान
दिल्ली: कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर चल रहे लॉकडाउन के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक विमान पार्क किए गए। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान संचालन 3 मई तक रद है।
10:17 AM
नोएडा के सेक्टर -22 में गैर जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की दुकानें बंद
नोएडा के सेक्टर -22 में गैर जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की दुकानें बंद हैं। गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, इसलिए, गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा दी गई छूट क्षेत्र पर लागू नहीं होती है।
09:58 AM
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 25 नए मामलों की पुष्टि
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19)से 25 नए मामले सामने आ गए हैं। अजमेर में 8, धौलपुर में 2, डूंगरपुर में 1, झालावाड़ और जोधपुर में 5 और कोटा में 4 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में कुल सकारा मामलों की संख्या 2059 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
09:54 AM
मध्य प्रदेश में अब तक 1,852 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि
मध्य प्रदेश में अब तक 1,852 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 210 मरीज ठीक हो चुके हैं और 92 मरीज वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में, लगभग 1,621 लोग अब तक संक्रमित हो गए हैं। जिनमें से 247 लोग बरामद ठीक हो गए हैं और 25 लोगों ने इसमें दम तोड़ दिया है।
09:52 AM
तमिलनाडु में अबतक 1,755 मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार तमिलनाडु में अबतक 1,755 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 866 लोग ठीक हो गए हैं और 22 लोगों की मौत हो गई है।
09:18 AM
चेन्नई के एक बाजार में कतार लगे लोग
तमिलनाडु में जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग चेन्नई के एक बाजार में कतार लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक शहर में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।
09:17 AM
पिछले 24 घंटे में 1429 मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1429 मामलों की पुष्टि हो गई है और 57 लोगों की मौत हो गई है।
08:52 AM
भारत में कोरोना वायरस से 775 लोगों की मौत, 24,500 से ज्यादा मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 775 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 24,506 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5063 लोग ठीक हो गए हैं। 18,668 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। महाराष्ट्र में अब तक 6817 मामले सामने आ गए हैं। गुजरात में 2815 मामलों की पुष्टि हो गई है। दिल्ली में 2514 मामलों की पुष्टि हो गई है।
08:25 AM
पुणे में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 68 हुई
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार पुणे में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है और अब तक 1,094 मामले सामने आ गए हैं।
08:02 AM
IIT दिल्ली की टेस्टिंग किट को मिला ICMR की मंजूरी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)दिल्ली ने एक कोरोना वायरस की टेस्टिंग किट विकसित की है, जिसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की मंजूरी मिल गई है। IITदिल्ली के प्रोफेसर वी पेरुमल ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा, हमने जनवरी के अंत से इस पर काम करना शुरू कर दिया था और इसे तीन महीने में तैयार कर लिया गया। हम कम लागत वाले डायग्नोस्टिक्स में योगदान करना चाहते थे।
07:38 AM
दरियागंज सब्जी मंडी में नियमों का हो रहा पालन
दिल्ली: दरियागंज सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के हाथ सेनिटाइज कराए जा रहे हैं और उनके टेम्परेचर की जांच की जा रही है। मंडी में शारीरिक दूरी (Social Distancing) बनाए रखने के लिए एक बार में 20 ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
07:33 AM
अमेरिका में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 1258 लोगों की मौत
एएफपी न्यूज एजेंसी के अनुसार अमेरिका में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 1258 लोगों की मौत हो गई। लगभग पिछले तीन हफ्ते में एक दिन में सबसे कम मौत है। देश में 51,017 लोगों की अब तक मौत हो गई है।
07:29 AM
भारत में कोरोना वायरस से 723 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 723 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 23452 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4814 लोग ठीक हो गए हैं।17915 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। महाराष्ट्र में अब तक 6430 मामले सामने आ गए हैं। गुजरात में 2624 मामलों की पुष्टि हो गई है। दिल्ली में 2376 मामलों की पुष्टि हो गई है।








