LIVE Coronavirus Updates: बेघर और प्रवासी श्रमिकों के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूल सेल्टर होम में तब्दिल

कोरोना वायरस (COVID-19) राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच बेघर और प्रवासी श्रमिकों को रहने के लिए दिल्ली सरकार के कई स्कूलों को अस्थायी आश्रय घरों में परिवर्तित किया जा रहा है। CBSE ने 21,00,000 रुपये का योगदान पीएम केयर में 21,00,000 रुपये का योगदान करने का फैसला किया है। कई कर्मचारी अपनी सैलरी दान करने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। समूह ‘ए’ के कर्मचारियों ने दो दिन का वेतन और समूह ‘बी’ और ‘सी’ के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 979 मामले सामने आए हैं। वहीं 25 लोगों की मौत हो गई। 86 लोग ठीक हो गए हैं।
29 Mar,2020
12:59 PM
दिल्ली सरकार के कई स्कूलों को अस्थायी आश्रय घरों में परिवर्तित
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच बेघर और प्रवासी श्रमिकों को रहने के लिए दिल्ली सरकार के कई स्कूलों को अस्थायी आश्रय घरों में परिवर्तित किया जा रहा है। पटपड़गंज और गाजीपुर में स्कूलों से दृश्य।
12:53 PM
नासिक के एक किसान ने जरूरतमंद गांव वालों को मुफ्त अनाज देने का फैसला किया
महाराष्ट्र: लॉकडाउन को देखते हुए नासिक के एक किसान ने जरूरतमंद गांव वालों को मुफ्त अनाज देने का फैसला किया।दत्ता राम पाटिल,किसान बताते हैं-मेरी 3एकड़ की खेती है,उसमें 35-40क्विंटल गेंहू होती है।मैंने संकल्प किया कि 1एकड़ में होने वाली गेंहू गरीब लोगों में बांट दूंगा
12:40 PM
जरूरतमंदों के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में भोजन तैयार किया जा रहा
दिल्ली: शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों में वितरित करने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में भोजन तैयार किया जा रहा है।
12:37 PM
कश्मीर में पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
कश्मीर में पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 2 श्रीनगर, 2 बडगाम और 1 बारामुला में मामला सामने आया है।
12:02 PM
पीएम केयर में 21,00,000 रुपये का योगदान देगा CBSE
CBSE ने पीएम केयर में 21,00,000 रुपये का योगदान करने का फैसला किया है। कई कर्मचारी अपनी सैलरी दान करने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। समूह ए के कर्मचारियों ने दो दिन का वेतन और समूह बी और सी के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दान किया है।
11:46 AM
एक दूसरे से सिर्फ सोशल डिस्टेंस बना कर रखना है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, ये समझना होगा कि मौजूदा हालात में अभी एक दूसरे से सिर्फ सोशल डिस्टेंस बना कर रखना है, न कि इमोशनल या ह्यूमन डिस्टेंस।
11:41 AM
मन की बात में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, आप लॉकडाउन के समय भी जो टीवी देख पा रहे हैं, घर में रहते हुए जिस फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं उन सब को सुचारू रखने के लिए कोई न कोई अपनी ज़िंदगी खपा रहा है। लॉकडाउन के दौरान यही वो लोग हैं जो देश के काम-काज को संभाले हुए हैं।
11:34 AM
नर्स और मेडवाइफ को सलाम- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, आचार्य चरक ने कहा था कि जो किसी भी भौतिक लाभ की इच्छा किए बिना रोगियों की सेवा करता है, वह सबसे अच्छा चिकित्सक है। मैं आज हर नर्स और मेडवाइफ को सलाम करता हूं, आप सभी अतुलनीय समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। विश्व 2020 को नर्स और दाई के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में मना रहा है।
11:22 AM
आपात स्थितियों से निपटने के लिए 10 समूह
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा विभिन्न आपात स्थितियों से निपटने के लिए 10 समूह बनाए हैं। डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय में चल रही है।
11:17 AM
घरों के बाहर कई योद्धा कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, कई योद्धा ऐसे हैं जो कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं, अपने घरों से नहीं बल्कि अपने घरों के बाहर से। ये हमारी अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं-खासकर नर्स, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में, जो हमारे भाई-बहन ड्यूटी कर रहे हैं।
11:12 AM
लॉकडाउन को लेकर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, मैं समझता हूं कि कोई भी जानबूझकर नियमों को तोड़ना नहीं चाहता है, लेकिन कुछ लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं। उनके लिए, मैं कहूंगा कि यदि वे इस लॉकडाउन का पालन नहीं करते हैं, तो कोरोना वायरस के खतरे से खुद को बचाना मुश्किल होगा।
11:07 AM
भारत के लोगों को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण -पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा,COVID19 के खिलाफ लड़ाई एक कठिन लड़ाई है और इसके लिए ऐसे कठोर फैसलों की आवश्यकता थी। भारत के लोगों को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है।
11:05 AM
कठोर कदमों के लिए माफी चाहता हूं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, मैं इन कठोर कदमों के लिए माफी चाहता हूं, जिसने आपके जीवन में कठिनाइयों को जन्म दिया है, खासकर गरीब लोगों को। मुझे पता है कि आप में से कुछ मुझसे भी नाराज होंगे। लेकिन इस लड़ाई को जीतने के लिए इन कठोर उपायों की आवश्यकता थी।
11:01 AM
कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीवन और मौत की लड़ाई- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीवन और मौत की लड़ाई है।
10:54 AM
पड़ोसी राज्यों से बिहार आए लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा
बिहार के मंत्री संजय कुमार झा के अनुसार पड़ोसी राज्यों से बिहार वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों को राज्य के बॉर्डर पर राहत केंद्रों में क्वारंटाइन किया जाएगा, जहां उन्हें खाना और दूसरी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्हें यहां 14 दिनों तक रखा जाएगा।
10:36 AM
महाराष्ट्र में 186 मामले और केरल में 182 मामले
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 186 मामले सामने आए हैं। 25 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।6 लोगों की मौत हो गई है। केरल में 182 मामले सामने आए हैं। 15 लोग ठीक हो गए हैं। एक की मौत हो गई है।
10:30 AM
भारत में 979 मामले आए सामने
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 979 मामले सामने आए हैं। वहीं 25 लोगों की मौत हो गई। 86 लोग ठीक हो गए हैं।
10:09 AM
महाराष्ट्र में 7 और मरीजों की पुष्टि
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 7 और मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 मुंबई से, 1 पुणे,1 सांगली और 1 नागपुर से मामला सामने आया है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 193 हो गई है।
09:56 AM
इंडेन ने किया आश्वस्त, रसोई गैस की कोई कमी नहीं
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि हम अपने सभी इंडेन ग्राहकों को आश्वस्त करते हैं कि वर्तमान में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है।
09:44 AM
श्रीनगर में मरीज की मौत
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। केंद्रीय शासित प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई है।
09:23 AM
गुजरात कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में एक मरीज की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उसे डायबटिज भी था। गुजरात में अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
09:18 AM
पुणे में 5 मरीज ठीक हुए
पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित 5 मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से आज छुट्टी दे दी जाएगी। यहां अभी तक 36 मामले सामने आए हैं। इनमें 10 लोग पहले ही डीस्चार्ज हो गए हैं।
09:05 AM
‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से कोरोना वायरस पर केंद्रित होगा।
08:57 AM
पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 1,500 तक पहुंची
पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस (COVID-19)से संक्रमितों की संख्या 1,500 तक पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 12 हो गईहै। देश में पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था।
08:33 AM
ईरान से लाए गए 275 भारतीय नगारिक
राजस्थान: ईरान से लाए गए 275 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था जोधपुर पहुंचा। उन्हें भारतीय सेना के वेलनेस सेंटर में रखा जाएगा। ईरान से इस महीने की शुरुआत में निकाले गए 277 भारतीय पहले से ही इस केंद्र में बंद हैं।
08:30 AM
महाराष्ट्र से मेरठ लौटा व्यक्ति कोरोना से संक्रमित
महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ लौटे व्यक्ति और उसके परिवार के चार अन्य सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
08:24 AM
तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या को 65 हुई
तेलंगाना में शनिवार को कोरोना के कारण पहली मौत हुई। शनिवार को 6 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या को 65 तक पहुंच गई है।
08:17 AM
महाराष्ट्र में 173 और केरल में 176 मामलों की पुष्टि
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 173 मामलों की पुष्टि हुई है। 5 लोग मर गए हैं। वहीं 25 लोग ठीक हो गए हैं। केरल में अभी तक 176 मामलों की पुष्टि हुई है। 11 लोग ठीक हो गए हैं।
08:16 AM
भारत में COVID-19 से 950 से ज्यादा लोग संक्रमित
देश में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 950 के पार हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार 29 मार्च 2020 शाम 5 बजे तक 918 मामले हैं। इनमें से 80 लोग ठीक हो गए हैं।








