Latest

LIVE Coronavirus Updates: पूर्व CM कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पत्रकार कोरोना से संक्रमित

पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए पत्रकार की कोरोना वायरस (COVID-19) जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। बता दें कि पत्रकार की बेटी संक्रमित थी। इसके साथ ही भोपाल में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या दो हो गई है।

जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकारों को क्वारंटाइन होने को कहा गया है। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 116 हो गई है। यहां अभी तक दो मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 25 मार्च 2020 सुबह 9.15 बजे तक भारत में मरीजों की संख्या 562 हो गई है। इनमें से 519 लोग भारतीय हैं। 43 लोग विदेश के हैं। मरनेवालों की संख्या 9 हो गई है। दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम