Latest

LIVE Coronavirus News Updates: भारत में 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 1,637 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19)के 1,637 मामले सामने आ गए हैं। पिछले 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 132 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 38 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में आज सुबह तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 23 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने 18 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई लोगों में कोरोना के लक्षण न होने के बाद भी टेस्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है।

मजनू-का-टीला गुरुद्वारे में फंसे करीबन 210 लोग नेहरू विहार के एक स्कूल में होंगे शिफ्ट
कोरोना वायरस (COVID-19) की वजह से 28 मार्च से मजनू-का-टीला गुरुद्वारे में फंसे करीबन 210 लोगों को दिल्ली पुलिस नेहरू विहार के एक स्कूल में शिफ्ट कर रही है।

01:23 PM
आंध्र के 43 नए मरीज निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे
आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार आज राज्य में सामने आए 43 मरीज दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे थे। गौरतलब है कि समाचार एजेंसी एएनआइ ने आंध्र के नोडल ऑफिस के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च रात 9 बजे से आज सुबह 9 बजेतक 43 नए मामले सामने आ गए हैं।

01:09 PM
पिछले 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19)के 1,637 मामले सामने आ गए हैं। पिछले 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 132 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 38 लोगों की मौत हो गई है।

12:45 PM
निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए बिहार के 86 लोग और 57 विदेशी लोगों की मॉनिटरींग
निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए बिहार के 86 लोग और 57 विदेशी लोगों की मॉनिटरींग हो रही है। 48 लोग पहले ही क्वारंटाइन हो गए हैं। बिहार के लगभग 86 निवासी राज्य में नहीं हैं। अन्य राज्यों से उनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बिहार के डीजीपी जी पांडे ने इसकी जानकारी दी है।

12:34 PM
प्रयागराज : 7 इंडोनेशियाई नागरिक अब्दुल्ला मस्जिद में पाए गए
प्रयागराज के एसपी (सिटी) ने जानकारी दी है कि 7 इंडोनेशियाई नागरिक और कोलकाता और केरल से एक-एक लोग अब्दुल्ला मस्जिद में पाए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि वे दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे। इन लोगों के समेत 28 अन्य लोग जो उनके संपर्क में आए थे, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

12:17 PM
बिहार : 18 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों का होगा कोरोना टेस्ट
बिहार में आज सुबह तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 23 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने 18 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई लोगों में कोरोना के लक्षण न होने के बाद भी टेस्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए 81 लोगों के बारे में जानकारी मिली है। 30 के बारे में पता चला है। इनमें से 17 लोग पटना और 13 लोग बक्सर से हैं। हम अन्य लोगों के बार में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

11:40 AM
गोरखपुर में कोरोना से पहली मौत
गोरखपुर में कोरोना से पहली मौत सामने आई है। बस्ती के एक युवक की बाबा राघव दास(बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मौत हो गई थी, अब कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट में उसके पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है।
11:40 AM
आंध्र प्रदेश में 12 घंटे में 43 मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) के 12 घंटे 43 नए मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने आंध्र के नोडल ऑफिस के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च रात 9 बजे से आज सुबह 9 बजेतक 43 नए मामले सामने आ गए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।

11:15 AM
निज़ामुद्दीन मरकज़ से 2,361 लोग निकाले गए- दिल्ली सरकार
निज़ामुद्दीन मरकज़ से 2,361 लोग निकाले गए हैं। इनमें 617 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इन्हें बाहर निकालने में 36 घंटे लगे। दिल्ली के उप-ुमख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है।

11:07 AM
निजामुद्दीन मरकज और इसके आसपास के इलाके को किया जा रहा सेनेटाइज
दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज और इसके आसपास का इलाका दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा सेनेटाइज किया जा रहा है। निजामुद्दीन मरकज में एक धार्मिक सभा आयोजित की गई, जिसमें लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। यहां मौजूद कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

11:04 AM
मरकज़ को खाली करने में लगे 5 दिन
समाचार एजेंसी एएनआइ ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि निज़ामुद्दीन मरकज़ मामले में एफआईआर में इन 6 लोगों का नाम शामिल- मौलाना साद, डॉ. ज़ीशान, मुफ्ती शहज़ाद, एम. सैफी, यूनुस और मोहम्मद सलमान है। मरकज़ को आज सुबह लगभग 3:30 बजे खाली कराया गया। यहां लगभग 2100 लोग थे। इस जगह को खाली करने में 5 दिन लगे।

10:59 AM
बीएस येदियुरप्पा एक साल की सैलरी रिलीफ फंड में दान करेंगे
कर्नाटक सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वे अपनी एक साल की सैलरी सीएम रिलीफ फंड में दान कर देंगे। उन्होंने लोगों से भी सहयोग करने के लिए कहा है।

10:54 AM
गुजरात में आठ नए मामले
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अहमदाबाद में 8 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 82 हो गई है। तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

10:44 AM
अहमदनगर : 34 लोग हुए थे मरकज में शामिल
मुंबई : अहमदनगर कलेक्टर के अनुसार जिले में 34 लोगों के बारे में जानकारी है। इनमें से 29 विदेशी लोग हैं, जो निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुआ था। 29 विदेशियों में से 14 की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,जो इनके संपर्क में थे।

10:34 AM
तब्लीगी जमात को माफ नहीं किया जा सकता- मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तब्लीगी जमात ने गुनाह किया है। इस तरह के आपराधिक कृत्य को माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कई लोगों की जान खतरे में डाल दी है। ऐसे लोगों और संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जो सरकार के निर्देशों की अवहेलना करते हैं।

10:09 AM
सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज कर रहे लोग
कर्नाटक: देश में लॉकडाउन के बीच कलबुर्गी के सब्जी बाज़ार में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर लोग शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) को पूरी तरह से नज़रअंदाज करते दिखे। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 101 है।

09:54 AM
मध्य प्रदेश में 20 नए मामले
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 20 मामले सामने आए हैं राज्य में इसके साथ ही मरीजों की संख्या 86 हो गई है। उन्होंने कहा कि नए मामलों में 19 इंदौर और एक मामला पड़ोसी खरगोन जिले में सामने आया है। अधिकारी ने कहा कि इंदौर में 19 नए रोगियों में से नौ एक परिवार के हैं, जिनमें तीन बच्चे हैं।

09:35 AM
निज़ामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लोग बाहर आए और टेस्ट कराएं- ईरोड जिला प्रशासन
तमिलनाडु : ईरोड जिला प्रशासन ने दिल्ली के निज़ामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों को सामने आने और कोरोना का टेस्ट कराने के लिए कहा है।सुल्तानपेट, मणीकम पालयम और बीपी अग्रहारम, जहां मुस्लिम जनसंख्या घनत्व अधिक है, उन्हें बंद कर दिया गया है।

09:08 AM
पुणे के 130 ज्यादा लोग निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में हुए थे शामिल
पुणे के 130 ज्यादा लोग दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे। इनमें उनमें से कई या तो पुणे में नहीं हैं या उनके बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। उनकी तलाश की जा रही है। पुणे जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी जानकारी दी है। तब्लीगी मरकज के संबंध में जिले के 60 लोग अबतक क्वारंटाइन में रखे गए हैं। हालांकि, इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं है। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

08:51 AM
तेलंगाना: मरकज में शामिल हुए 15 लोग संक्रमित
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए 15 लोग और उनके रिश्तेदार मंगलवार कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित पाए गए। जमात में शामिल तेलंगाना के रहने वाले 6 लोगों की सोमवार को कोरोना से मौत भी हो गई थी। राज्य में फिलहाल 77 संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

08:28 AM
मुंबई के दादर सब्जी मार्केट इलाके में लोगों की भीड़ दिखी
महाराष्ट्र: देश में लॉकडाउन के बावजूद आज सुबह मुंबई के दादर सब्जी मार्केट इलाके में लोगों की भीड़ दिखी। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक 302 मामले सामने आए हैं।

08:20 AM
आंध्र प्रदेश: मरकज में शामिल हुए 15 व्यक्तियों की पहचान हुई
आंध्र प्रदेश : श्रीकालहस्ती में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन 15 व्यक्तियों की पहचान की है जो निजामुद्दीन (दिल्ली) में मरकज में शामिल हुए थे। उन्हें श्रीकालाहस्ती से तिरुपति के रुइया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

08:14 AM
तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग (राज्यवार आंकड़ा)
अंडमान 21,असम 216, बिहार 146,हरियाणा 130, हिमाचल 17, हैदराबाद 55, कर्नाटक 45, केरल 15, महाराष्ट्र 109, मेघालय 05, मध्य प्रदेश 107, ओडिशा 15, पंजाब 09, राजस्थान 22, झारखंड 34, तमिलनाडु 501, उत्तराखंड 34, उत्तर प्रदेश 157 बंगाल 73।

08:11 AM
प्रबंधन ने कहा, लॉकडाउन से फंस गई थी जमात
तब्लीगी मरकज के प्रबंधन ने दावा किया कि लॉकडाउन की वजह से ये लोग मरकज में फंस गए थे, जिन्हें निकाले जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन से मदद मांगी गई थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

08:10 AM
लॉकडाउन के बाद भी जुटे लोग
तब्लीगी मरकज में पूरे साल आते रहते हैं। 12 से 15 मार्च के बीच यहां हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सैकड़ों लोग देश के विभिन्न राज्यों में वापस चले गए। इसके बाद भी आने वालों का सिलसिला चलता रहा। इसी बीच 22 मार्च को हुए लॉकडाउन के बाद भी यहां सैकड़ों लोग जुटे हुए थे। इनमें सैकड़ों विदेशी भी शामिल थे। रविवार और सोमवार को यहां रुके 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जमात में शामिल तेलंगाना के रहने वाले 6 लोगों की सोमवार को कोरोना से मौत भी हो गई थी।

08:01 AM
दुनियाभर में 754,948 लोग कोरोना से संक्रमित- WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में 754,948 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और 36,571 लोग इससे मर चुके हैं।

08:00 AM
भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 के करीब
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 के करीब हो गई है। मंत्रालय के 31 मार्च 2020 रात 8.30 बजे तक के आंकड़े के अनुसार1238 मरीजों की इलाज जारी है। 123 लोग ठीक हो गए हैं और 35 लोगों की मौत हो गई है।

08:00 AM
आयोजकों पर FIR
मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने तब्लीगी मरकज प्रमुख मौलाना साद और प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम की विभिन्न धाराओं और आपराधिक साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

07:59 AM
तब्लीगी मरकज में शामिल हुए लोगों की तलाश तेज
तब्लीगी जमात ने कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ जंग में संकट खड़ा कर दिया है। मरकज में शामिल हुए लोगों की तलाश राज्यों ने तेज कर दी है और केंद्र सरकार ने तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल किसी भी विदेशी को अब वीजा नहीं देने का फैसला किया है।

Back to top button