FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

LIVE Bageshwar By Poll Result Live: बागेश्वर उपचुनाव में कांटे की टक्कर, पांचवें राउंड में भाजपा को 1091 वोटों से आगे

LIVE Bageshwar By Poll Result Live: बागेश्वर उपचुनाव में कांटे की टक्कर, पांचवें राउंड में भाजपा को 1091 वोटों से आगे

पांचवा राउंड
बीजेपी पार्वती दास 12436
कांग्रेस बसंत कुमार 307
यूकेडी अर्जुन देव 238
एसपी भगवत प्रसाद 107
यूपीपी भागवत कोहली 490

भाजपा 1091 मतों से आगे

10:22 AM, 08-SEP-2023
चौथे राउंड में भाजपा 476 मतों से आगे
बीजेपी पार्वती दास 10099
कांग्रेस बसंत कुमार 9623
यूकेडी अर्जुन देव 256
एसपी भगवत प्रसाद 197
यूपीपी भागवत कोहली 87
नोटा 400

10:03 AM, 08-SEP-2023
भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर
तीसरे राउंड में भाजपा को एक वोट की बढ़त मिली है।

बीजेपी पार्वती दास 6774
कांग्रेस बसंत कुमार 6773
यूकेडी अर्जुन देव 172
एसपी भगवत प्रसाद 130
यूपीपी भागवत कोहली 57
नोटा 241

09:57 AM, 08-SEP-2023
तीसरे चरण की मतगणना जारी
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में दो चरणों की मतगणना हो चुकी है। अभी 12 चरणों की मतगणना बाकी है। दो चरणों में हुई मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिली है। तीसरे चरण की मतगणना शुरू हो गई है।
09:34 AM, 08-SEP-2023
दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़
बीजेपी पार्वती दास 4359
कांग्रेस बसंत कुमार 4554
यूकेडी अर्जुन देव 106
एसपी भगवत प्रसाद 72
यूपीपी भागवत कोहली 28
नोटा 155

कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 195 की बढ़त
09:08 AM, 08-SEP-2023
पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के बसंत कुमार 754 वोटों से आगे हैं।
बीजेपी पार्वती दास 2191
कांग्रेस बसंत कुमार 2945
यूकेडी अर्जुन देव 52
एसपी भगवत प्रसाद 27
यूपीपी भागवत कोहली 10
08:48 AM, 08-SEP-2023
कांग्रेस ने बसंत कुमार पर खेला है दांव
आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है।अब देखना ये है कि क्या आज कांग्रेस का बसंत कुमार पर खेला दांव सही साबित हो पाएगा।
08:33 AM, 08-SEP-2023
पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्यशी आगे
बागेश्व उपचुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे चल रही हैं।
08:04 AM, 08-SEP-2023
शुरुआत में पोस्टल मतों की हो रही गिनती
कुल मतदाता 118264
महिला मतदाता 58188
पुरुष मतदाता 60076
मतदान कुल 65570
महिला 37170
पुरुष 28400
कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27
07:57 AM, 08-SEP-2023
मतगणना शुरू
बागेश्वर उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में मतगणना होगी। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
07:26 AM, 08-SEP-2023
ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली।
07:01 AM, 08-SEP-2023
55.44 प्रतिशत मतदान हुआ
बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bageshwar By Poll Result Live: बागेश्वर उपचुनाव में कांटे की टक्कर, पांचवें राउंड में भाजपा को 1091 वोटों की बढ़त
बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में शुरू हो गई है। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। चार टेबल रिजर्व में लगाई हैं।
ये भी पढ़ें…Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर उपचुनाव में 55.44 प्रतिशत हुआ मतदान, पोस्टल बैलेट से डाले गए 1673 वोट

पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (मतदान कार्मिक मतदान) के लिए 9-9 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर 18 मतगणना सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक, 23 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 47, ईटीबीपीएस गणना के लिए 23 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों और ऑब्जर्वर का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया।

Back to top button