#MP Vidhansabha Electionsउत्तरप्रदेश

LIVE: रोड शो शुरू होने से पहले स्मृति ने राहुल गांधी पर किया हमला, मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद

प्रयागराज डेस्‍क। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का अमेठी में रोड शो शुरू हो चुका है। रोड शो में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। नामांकन के लिए निकलने से पहले भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात की। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कहा कि वह खुद अपनी पार्टी के लिए सवाल बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए उनका परिवार ही उनकी पार्टी है जबकि भाजपा के लिए करोड़ों कार्यकर्ता ही उनका परिवार हैं। उनका इशारा राहुल गांधी के नामांकन में शामिल हुए गांधी परिवार के सदस्यों की तरफ था। जिसमें रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल थे।

इसके पहले स्मृति ईरानी ने भाजपा मुख्यालय में पूजा-पाठ किया। इस दौरान उनके पति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने से पहले स्मृति तीन किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगी।

आपको बता दें कि 2014 में भी स्मृति ने अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी वह अमेठी लौटीं और जनता से संपर्क बनाए रखा।

बताया जा रहा है कि इस बार वह यहां से तीन बार के सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ी टक्कर देंगी।

Leave a Reply

Back to top button