Latest

LIVE: राज्यसभा में पेश होगा SPG Amendment Bill 2019, BJP संसदीय दल की बैठक खत्म

राज्यसभा में आज विशेष सुरक्षा समूह (संशोधन) विधेयक, 2019 गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे। इससे पहले भाजपा ने संसदीय दल की बैठक हुई। बता दें कि SPG संशोधन बिल लोकसभा में 27 नवंबर, 2019 को पारित हो गया था। इस बिल में सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके परिवार ( जो उनके साथ आधिकारिक निवास पर रह रहे हैं) को एसपीजी सुरक्षा देने का प्रावधान है। प्रधानमंत्री के अलावा किसी भी विशेष व्यक्ति को इसका हकदार नहीं होगा। पीएम पद से हटने के पांच साल बाद उनसे भी यह सुरक्षा वापस ले ली जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button