Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

LIVE: मुंगावली में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, TI लाइन अटैच

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पहले दो घंटे में 15 प्रतिशत मतदान हुआ है. मुंगावली में 18 जगहों पर वीवीपैट मशीन के खराब होने की शिकायत मिलने के बाद बदला गया है. वहीं, कोलारस में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं में झड़प होने की खबरें मिली हैं.

 

11:56 am (IST)

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए मतदान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए है.

gficon gticon ggpicon

 

11:54 am (IST)

मुंगावली में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 35.66 प्रतिशत हुआ मतदान. मतदान केंद्रों के बाहर लगी मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें.

gficon gticon ggpicon

 

11:40 am (IST)

मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे चुनाव के लिए आज मतदान जारी है. सुबह आठ बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं और मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है.

gficon gticon ggpicon

 

11:39 am (IST)

कोलारस उप-चुनाव में 22 तथा मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. कोलारस में सभी उम्मीदवार पुरुष तथा मुंगावली में 10 पुरुष एवं तीन महिला उम्मीदवार हैं.

gficon gticon ggpicon

 

11:37 am (IST)

मुंगावली में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई. मुंगावली थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटाया. अशोक नगर जिले के कलेक्टर को पहले ही बदल चुका है चुनाव आयोग.

gficon gticon ggpicon

 

11:05 am (IST)

yashbharat

gficon gticon ggpicon

 

11:02 am (IST)
gficon gticon ggpicon

 

10:56 am (IST)

मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजधानी भोपाल में भी हलचल. डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह से की चर्चा. डीजीपी कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर रहे हैं.

gficon gticon ggpicon

 

10:45 am (IST)

शिवपुरी के कोलारस में रन्नौद के सिंघारई गांव में EVM मशीन खराब, सुबह से 10 बजे तक मतदान नहीं हुआ प्रारंभ.

gficon gticon ggpicon

 

10:31 am (IST)

अशोकनगर
– मुंगावली विधानसभा में मतदान प्रतिशत 15 %
– 18 केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों में खराबी आने के बाद मशीने बदली गयीं
– प्रत्याशियों ने किया मतदान
अशोकनगर-
मतदान प्रतिशत-
– महिला –  5.7%
– पुरुष- 9.7%

gficon gticon ggpicon

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply